RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बक्सर: जिलाधिकारी ने किया निशक्त जनों हेतु आयोजित विशेष नियोजन शिविर का उद्घाटन।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)19 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में दिव्यांगजन हेतु एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का शुभारंभ संयुक्त श्रम भवन आईटीआई परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि जिला नियोजनालय द्वारा प्रत्येक माह जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी श्रेणी के आवेदक भाग लेते हैं। इसी क्रम में आज दिव्यांगजन हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया है।
मेले में कुल 09 काउंटर लगाए गए हैं जिसमें कुल 05 नियोजक SARTAHAK EDUCATION TRUST, AYANAT, FRESHER WORLD EDUTECH PVT. LTD, ATYPICAL ADVANTAGE, VIVEK SKILL MISSION शामिल थे।
नियोक्ता के द्वारा कुल 126 बायोडाटा प्राप्त किए गए। जिनमें कुल 60 दिव्यांगों का प्रथम स्तर पर चयन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, जिला बुनियाद केंद्र, डीआरसीसी बक्सर, दिव्यांगजन हेतु एनसीएस केंद्र, जिला उद्योग केंद्र, श्रम अधीक्षक कार्यालय के द्वारा कुल 130 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी, कौशल विकास, स्वास्थ्य जांच एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि के अलावा जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर, श्रम अधीक्षक बक्सर, प्रबंधक डीआरसीसी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:चित्तौड़गढ़:अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

“मैनेजमेंट के मखमली पर्दे के पीछे दम तोड़ती पत्रकारिता”।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम: मदरसा फोकल शिक्षकों को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर पुर्नप्रकाशित पुस्तक के संस्करण “फिलॉसोफी एंड एक्शन ऑफ़ आरएसएस फॉर हिन्द स्वराज” का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:लसाढ़ी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, गाँव के समग्र विकास का संकल्प।

rktvnews

18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment