RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने तारा मंडल भवन का किया निरीक्षण, शेष कार्य शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)23 जून।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आज दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप निर्माणाधीन तारा मंडल भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि तारा मंडल भवन का मुख्य निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उपायुक्त ने शेष आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि इसका संचालन जल्द प्रारंभ किया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि तारा मंडल दुमका जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा तथा यह शिक्षा, विज्ञान एवं खगोल विज्ञान के प्रति लोगों विशेषकर विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि तारा मंडल दुमका को एक नई पहचान देने का कार्य करेगा तथा यह जिले के विकास और आकर्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

Related posts

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम मे झूमे दर्शक।

rktvnews

भोजपुर:संभावना विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व मातृभाषा दिवस।

rktvnews

रायपुर : युवाओं के लिए देश में आगे बढ़ने बेहतरीन अवसर: उपराष्ट्रपति

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 जुलाई 26

rktvnews

जियोसावन ने इंडिया सुपरहिट्स अवॉर्ड्स की घोषणा की, स्ट्रीमिंग डेटा पर आधारित देश का पहला म्यूज़िक अवॉर्ड।

rktvnews

बक्सर:मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment