RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

चिकित्सा मंत्री व राजस्व मंत्री ने भीलवाड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

जयपुर/राजस्थान 02 जुलाई। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा तथा राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने शनिवार को भीलवाड़ा के रामपुरिया नारेली में 1.85 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, परिसर में पौधारोपण भी किया।
इस दौरान उन्होंनेे अंटाली में 5.65 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 2.25 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मोटरास के भवन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री ने कहा कि देश में स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला राजस्थान प्रथम राज्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है तथा पहले चिकित्सा सुविधाओं के अभाव व महंगे इलाज के कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता था, परंतु राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निःशुल्क जांच योजना, निःशुल्क दवाई योजना जैसी योजनाओं से महंगे इलाज से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्थानीय लोगों को नजदीक व त्वरित इलाज उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि राज्य सरकार के बेहतर कोविड प्रबंधन एवं सुदृढ़ चिकित्सा व्यवस्था की विश्वभर में प्रशंसा हुई। उन्होंने कहा कि पीएचसी के निर्माण से स्थानीय लोगों को चिकित्सकीय सुविधा सुलभता से मिल सकेगी। उन्होंने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बारे में आमजन को जानकारी दी। जाट ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल, सड़क निर्माण आदि क्षेत्र में बेहतरीन विकास कार्य करवाए गए है।
जाट ने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री की मंशानुरूप महंगाई राहत शिविर लगाए गए। उन्होंने कहा कि आमजन को न्यूनतम 1000 रुपए की पेंशन, 100 यूनिट निःशुल्क बिजली आदि से आर्थिक संबल मिलेगा। मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को दूध वितरण तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना के अन्तर्गत यूनिफॉर्म का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा की विभिन्न विकास कार्यों से आमजन को राहत मिल रही है।
इस दौरान विभिन्न स्थानीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

नैनीताल:मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला चौपाल कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी के मार्गदर्शन पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी।

rktvnews

मोतिहारी में तारामंडल निर्माण के लिए तीन एकड़ जमीन चिन्हित।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2024 (Back to School Campign) कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज एन एस एस इकाई द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित!जरूरत मंदों की सेवा करके एनएसएस टीम उत्साहित:कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विभा वर्मा

rktvnews

सारण:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंःजिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment