RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय पुरस्कार – “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर” से सम्मानित किया गया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 नवंबर।स्टेट हाउस में आयोजित एक समारोह में, नाइजीरिया संघीय गणराज्य के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में उनके राजनीतिक कौशल और शानदार योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर” से सम्मानित किया। पुरस्कार के प्रशस्ति-पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया गया है और उनके परिवर्तनकारी शासन ने सभी के लिए एकता, शांति और साझा समृद्धि को बढ़ावा दिया है।
इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत के लोगों और भारत तथा नाइजीरिया के बीच दीर्घकालिक व ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1969 के बाद इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता हैं।

Related posts

रायपुर : डेयरी संचालन से समूह की महिलाएं बनी सक्षम उद्यमी।

rktvnews

भोजपुर:आगामी 9 दिसंबर के लोक अदालत की सफलता को ले जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोतिहारी सदर की संयुक्त अध्यक्षता में जाम और अतिक्रमण को ले बैठक।

rktvnews

चतरा:आज जिले के दो प्रखंड के पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: भाकपा माले का 14 वा आरा नगर सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

इस सप्‍ताह श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाने वाला चंद्रयान-3, भारत को चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगा- डॉ. जितेन्द्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment