पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र के शिविर में 3057आवेदन हुए प्राप्त, 1784आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन।
चतरा/झारखंड 01 दिसंबर।आज दिनांक 01.12.223 को जिले के कुन्दा प्रखण्ड के सिकीदाग पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के गेरूआ पंचायत, नगर परिषद क्षेत्र चतरा में मध्य विद्यालय दिभा स्कूल 4 एवं 5 वार्ड में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में फूलो झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग प्रखण्ड में लाभुक हजारो की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच आवेदन कर योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन किया जा रहा है।
आज के शिविर में कुन्दा प्रखण्ड के सिकीदाग पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कुल 1416 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 434 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।हंटरगंज प्रखण्ड के गेरूआ पंचायत में 1465 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें 1330 आवेदन का निष्पादन किया गया।नगर परिषद क्षेत्र चतरा में मध्य विद्यालय दिभा स्कूल 4 एवं 5 वार्ड में हुए कार्यक्रम में 176 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें 20 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
बताते चले कि दिनांक 02.12.2023 को चतरा प्रखण्ड के बरैनी पंचायत, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के तुलबुल पंचायत, ईटखोरी प्रखण्ड टोनाटाड़ पंचायत, मयूरहंड प्रखण्ड के पेटादरी पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के सेरेनदाग पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के मिश्रौल पंचायत, लावालौंग प्रखण्ड के मंधनियां पंचायत, प्रतापपुर प्रखण्ड क एघारा पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के लेंजवा पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकते है।


पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र के शिविर में 3057आवेदन हुए प्राप्त, 1784आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन।