RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर:आगामी 9 दिसंबर के लोक अदालत की सफलता को ले जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर 23 नवंबर।आगामी 09 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आज कार्यपालक विभाग, इंश्योरेंस विभाग एवं सभी बैंक के पदाधिकारीगण के साथ एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ब्रजेश कुमार मालवीय के प्रकोष्ठ एवं अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गौतम कुमार ने बताया कि सभी विभागों से बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के अधतन स्थिति हेतु किया गया था। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय वाद का निष्पादन हो सके इसका लक्ष्य रखा गया है‌। इसके लिए सभी न्यायालय से नोटिस संबंधित थाना को निर्गत किया जा चुका है। सचिव गौतम कुमार ने आगे बताया कि जिन सुलहनीय वादों में पक्षकारगण को नोटिस या सूचना प्राप्त नहीं हो और वह सुलह करना चाहते हैं वैसे स्थिति में पक्षकारगण कार्यालय से सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं। बैठक में कार्यपालक विभाग से खनन विभाग, मापतौल, विद्युत, दूरसंचार, इंश्योरेंस के पदाधिकारीगण एवं उनके अधिवक्तागण, बैंक के पदाधिकारीगण एवं जिला अधिवक्ता संघ के सचिव, जयंत कुमार सिंह के साथ जिला आयोजन पदाधिकारी मानिक कुमार सिंह उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बी एस डीएवी में ‘डीएवी’ स्थापना दिवस मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता और महिला प्रेरक फिल्म का किया गया प्रदर्शन।

rktvnews

चतरा:रामनवमी पर्व को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध सघन छापामारी।

rktvnews

राष्ट्रीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 9 अप्रैल को ज्ञान ज्योति विद्यालय,आरा में।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘सदैव अटल’ पर अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

एक दिया गरीब के घर : क्यामुद्दीन

rktvnews

Leave a Comment