RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भाकपा माले का 14 वा आरा नगर सम्मेलन संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मार्च। मंगलवार को भाकपा-माले का आरा 14 वां आरा नगर सम्मेलन रेड क्रॉस दक्षिण रमना मैदान, आरा में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत कॉमरेड यदुनंदन चौधरी द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई। इसके पश्चात उद्धघाटन कर्ता पार्टी जिला कमिटी सदस्य भाकपा-माले जिला सचिव जवाहर लाल सिंह ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर किया। पर्यवेक्षक विजय ओझा और तीन अध्यक्ष मंडल रजनाथ राम, कलावती जी,व राजेन्द्र यादव थे। सम्मेलन भाकपा-माले के वरिष्ठ व पू्र्व सासंद कामरेड रामेश्वर प्रसाद, केन्द्रीय कमिटी सदस्य अभ्युदय जी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। विदाई कमिटी के सचिव कॉमरेड सुधीर सिंह ने सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
सम्मेलन ने सर्वसम्मति से 19 सदस्यीय नगर कमिटी का गठन किया गया तथा कॉमरेड सुधीर सिंह को पुनः नगर सचिव चुना।कमिटी के 19 सदस्यों में कामरेड क्यामुदिन अंसारी, राजनाथ राम, संगीता सिंह,शोभा मंडल, रणधीर राणा, सत्यदेव कुमार, संत विलास राम, मिल्टन जी,राजेन्द्र यादव, हरिनाथ राम,लल्लू कुमार,दीनानाथ, रौशन कुशवाहा, विकास कुमार,बबलू गुप्ता, कलावती देवी, सुधीर सिंह, मोहम्द राजन, विकास कुमार राजा हैं।
सम्मेलन के उद्घाटनकर्ता भाकपा-माले जिला सचिव जवाहर जी , अतिथि में जिला कमिटी सदस्य जितेंद्र सिंह, जसम के जितेंद्र कुमार,जिला कार्यलय सचिव दीलरज प्रीतम , चंदन कुमार ,नीरंजन केसरी थे ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि अमेरिका -इजराइल बेखौफ पूरी दुनिया पर अपना वर्चस्व कायम कारना चहता है। दुनिया तीसरी विश्व युद्ध की दिशा बढ़ चला है। विश्व संकट से गुजर रहा है और देश की सरकार अमेरिका-ईजराईल के पक्ष में खडी़ है। दुसरी तरफ भाजपा की सरकार देश में कई जन विरोधी कानून लाए हैं जिससे मेहनतकश लोग छात्र किसान तबाह हो जाएंगे। चार मजदूर श्रम कोड लाकर मजदूरों के ऊपर जबरदस्त हमला किया है।अभी हाल में उग आया तो पूरे देश में हलचल पैदा हो गया। यूजीसी को जातिवाद का बढ़ावा देने वाला बताकर सर्वोच्च न्यायालय रोक लगा दी। मनुवादी ताकते हमेशा से जुल्म अत्याचार भेदभाव उत्पीड़न के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने की साजिश करते रही है। सम्मेलन में सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए।

Related posts

गिरीडीह:आगामी त्योहार दशहरा/दुर्गा पूजा के दौरान विधि- व्यवस्था संधारण व प्रशासनिक तैयारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी ने बैठक की, दिए अहम दिशा-निर्देश।

rktvnews

ग्रामीण विकास विभाग -सह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सचिव डॉ एन. सरवण कुमार पहुंचे बक्सर।

rktvnews

पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण सेल (पीपीएसी) ने 03 अप्रैल 2023 को अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व मंत्री श्याम रजक ने आरा की शिवाक्षी को नृत्य के लिए किया पुरस्कृत।

rktvnews

जनसंपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बता रहे भाजपाई।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की दी स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment