RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे पैक्स चुनाव हेतू नामांकन प्रक्रिया शुरू।

पैक्स चुनाव हेतू नामांकन पत्र दाखिल करते अभ्यर्थी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत पैक्स चुनाव हेतू नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के पहले दिन विभिन्न पंचायतो में अध्यक्ष पद के लिए 10 तथा प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए 26 पुरुषों तथा महिलाओं ने कोटिवार नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रकिया शनिवार 16 नवम्बर से सोमवार 18 नवम्बर तक चलेगा। रविवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा। अध्यक्ष पद के लिए खुटहाॅ पंचायत से चंद्रशेखर मिश्र, ईश्वरपुरा से उमाशंकर सिंह, लालू डेरा पंचायत से आशा देवी, मनोज यादव, क्षितेश्वर यादव, श्रीभगवान यादव, दामोदरपुर से उमेश राय, लक्षू टोला से शिवपुकार राय,  विद्यावती देवी तथा सहजौली से अजय कुमार तिवारी ने गहमागहमी के बीच नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीसीओ परवेज अख्तर ने बताया कि 18 पंचायत में अध्यक्ष पद का चुनाव 29 नवम्बर को होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने हेतू चार काउंटर बनाया गया है। काउंटर नंबर एक पर नोडल पदाधिकारी के पद पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राजेश कुमार, नंबर दो पर राजस्व अधिकारी सुश्री रश्मि सागर, नंबर तीन पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी शंभू शरण, नंबर चार पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मार्कण्डेय प्रसाद सिंह को तैनात किया गया है। जिनके देखरेख में नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है। नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर निर्वाची पदाधिकारी द्वारा सभी प्रकिया पूरी कर ली गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने अबीर-गुलाल उङाया और मिठाई बांटा। इस अवसर पर दिनेश मिश्र, सर्वजीत मिश्र, छोटेलाल मिश्र, श्रीराम मिश्र,  रमेश मिश्र, दीपनरायण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

रो रहा संविधान!

rktvnews

भोपाल:गांधी जी के जीवन आदर्श हमारे सच्चे पथ प्रदर्शक : राज्यपाल

rktvnews

बंगाली सिनेमा जनता की मांग पर विंडोज प्रोडक्शन की फिल्म बोहुरुपी देशभर में हुई रिलीज।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक ‘मन की बात‘ – मुख्यमंत्री

rktvnews

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी।

rktvnews

मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (घरेलू अनुदान) घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली का लाभ मिलना शुरू जयपुर डिस्काॅम में घरेलू उपभोक्ताओं की बिलिंग प्रारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment