RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा:पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर हुई बैठक!2000 पंचायत सरकार भवन का होगा शिलान्यास।

दरभंगा/बिहार 10 अक्टूबर।दरभंगा एन.आई.सी से प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिले में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी संबंधित अंचलाधिकारी से बारी-बारी से उनके अंचल के विभिन्न पंचायत में प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन के लिए चिह्नित जमीन की सीमांकन के संबंध में समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया की जिले में 72 पंचायत सरकार भवन विभिन्न अंचलों के विभिन्न पंचायतों में निर्माण हेतु प्रस्तावित है, प्रत्येक पंचायत सरकार भवन के लिए न्यूनतम 180 फीट गुणा 120 फीट जमीन की आवश्यकता है। एक पंचायत सरकार भवन लगभग 03 करोड़ 08 लख रुपये की लागत से बनाया जाना है।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिला के 58 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा चुका है।
11 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के कर कमलों से बिहार के दो हजार पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास किया जाएगा।
बैठक में दरभंगा एन.आई.सी से उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में पद्मश्री पं. रोनू मजूमदार की सुरमयी बांसुरी प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट मामले का अभियुक्त गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल 

rktvnews

भोजपुर:बारात में चली गोली से बच्चा घायल।

rktvnews

आरा में टीम मदरसा के सदस्यों ने अमरदीप कुमार जय के नेतृत्व में बाबा साहेब की जयंती पर असहायों की सेवा कर सेवाकार्य दिवस मनाया।

rktvnews

भोजपुर: नए सिरे से तैयार होगा अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025,आंदोलनों को किया गया स्थगित: विद्या निवास सिंह

rktvnews

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड 2025 में सर्वश्रेष्ठ झाँकी का पुरस्कार जीता।

rktvnews

Leave a Comment