हनुमानगढ़/राजस्थान 24 अगस्त। इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आमजन में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। योजना के तहत गुरुवार को भी स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने बताया कि इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत गुरुवार को जिले में कुल 2 हजार 522 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। गुरुवार को जिला मुख्यालय पर तीन शिविरों सहित जिले में 9 शिविरों का आयोजन किया गया । लाभार्थियों को किसी तरह कि असुविधा ना हो इसके लिए अलग अलग जोन बनाकर गाइड किया जा रहा है तथा उन्हें कम से कम समय में आरामदायक प्रक्रिया से स्मार्टफोन का वितरण हो इसके लिए प्रशासन द्वारा सुचारू व्यवस्थाए की गई है ।
ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा ने हाउसिंग बोर्ड स्थित सामुदायिक भवन केंद्र में संचालित हो रहे शिविर का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाए जांची। इस दौरान उनको शिविर इंचार्ज करणी सिंह ने शिविर का निरीक्षण करवाया । राज्य मंत्री गोदारा ने प्रत्येक डेस्क पर जाकर स्मार्टफोन वितरण की प्रक्रिया को समझा। गोदारा ने इस अवसर पर बुजुर्ग महिलाए गुड्डी देवी तथा मीरा देवी को स्मार्टफोन भी वितरित किए। गोदारा ने इस अवसर पर लाभार्थियों से बातचीत की तथा उन्होंने लाभार्थियों को बताया कि राज्य सरकार ने ना केवल डिजिटल अवेयरनेस के रूप में स्मार्टफोन वितरित किए है बल्कि अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना अंतर्गत निशुल्क राशन किट, 100 यूनिट तक घेरलू बिजली फ्री, 25 लाख तक चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख तक चिरंजीव दुर्घटना बीमा भी दे रहे है।
गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में जनकल्याण का कार्य करते हुए बहुत सी फ्लैगशिप योजनाए संचालित की है जिसका आमजन फायदा उठा रहा है । प्रदेश के आमजन को महंगाई से राहत देने में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई फ्लैगशिप योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान है । इस अवसर पर उनके साथ सीडब्ल्यूसी चेयरमैन जितेंद्र गोयल, देवीलाल मटोरिया, पार्षद सुभाष बिश्नोई उपस्थित रहे।
गुरुवार को वितरित किए 2522 स्मार्टफोन
जिले में गुरुवार को कुल 2522 स्मार्टफोन का वितरण किया गया । जिसमें हनुमानगढ़ के नगर परिषद स्थित शिविर में 331, सामुदायिक भवन स्थित शिविर में 321, अंबेडकर भवन स्थित शिविर में 313 तथा पीलीबंगा के अंबेडकर भवन स्थित शिविर में 330, रावतसर के अंबेडकर भवन स्थित शिविर में 289, भादरा के अंबेडकर भवन स्थित शिविर में 266, संगरिया के पंचायत समिति सभागार शिविर में 263, नोहर के पुरानी नगर पालिका स्थित शिविर में 213, टिब्बी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्थित शिविर में 196 स्मार्टफोन का वितरण किया गया ।
जनाधार में मोबाइल अपडेट करवाए
शिविर इंचार्ज ने बताया कि यदि पात्र लाभार्थी के जन आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो वे नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जा कर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते है और अगर लाभार्थी के पास स्मार्टफोन नहीं है तो वह कैम्प में उपलब्ध टैबलेट के माध्यम से अपना जनाधार ई वॉलेट में पंजीकरण करवा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
जिले में इन केन्द्रों पर आयोजित हो रहे है शिविर
– हनुमानगढ़ जंक्शन में करणी चौक स्थित अंबेडकर भवन, हाउसिंग बोर्ड स्थित सामुदायिक केंद्र
– हनुमानगढ़ टाऊन में नगर परिषद् सभागार
– संगरिया में पंचायत समिति सभागार
– पीलीबंगा में अंबेडकर भवन
– नोहर में पुरानी नगर पालिका भवन
– भादरा में डॉ अंबेडकर भवन
– टिब्बी में राजकीय प्राथमिक विधालय
– रावतसर के अंबेडकर भवन में कल से शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
