RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनाक्रोश

पटना: स्मार्ट मीटर के विरोध में बुलंद हो रही आवाजें।

विरोध स्वरूप बिहार के ऊर्जा मंत्री के पुतले में लगाई आग।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)17 नवंबर।स्मार्ट मीटर को लेकर एक ओर जहां आम जनता परेशान है वहीं सरकार अपना रेवेन्यू बढ़ाने के लिए हर नागरिक के यहां स्मार्ट मीटर लगवा देने पर उतारू है जिससे उसका रेवेन्यू आसमान छू सके क्योंकि इसमें बिजली उपयोग से पहले ही पैसा जमा करना है जिसकी बिलिंग भी पहले के अपेक्षा ज्यादा आती है। कई दिन तक इनका सर्वर खराब हो जाए कोई देखने वाला नहीं है। कब बिलिंग माइनस हो जाए कुछ पता ही नहीं चलता सब घोल मॉल है। बस कंपनी का और मंत्री का तिजोरी भरना चाहिए जनता जाए भाड़ में। उक्त शब्दों के संबोधनों के साथ विरोध स्वरूप ऑल इंडिया अभिभावक संघ अध्यक्ष सह आरटीआई कार्यकर्ता राकेश रॉय पटेल और छोटे लाल रवि की अध्यक्षता में आम नागरिकों के साथ सगुना मोड़ दानापुर में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव का पुतला दहन किया गया।रॉय ने कहा जब आम जनता नहीं चाहती है कि स्मार्ट मीटर उनके घर में लगे तो आखिर इसे जबरदस्ती घरों में क्यों लगवाया जा रहा है। आखिर स्मार्ट बनाने के नाम पर सरकार क्यों जनता को लूटने पर पड़ी हुई है। और आखिर उपभोग के पहले ही पैसा देने का क्या मतलब बनता है। कहीं स्मार्ट मीटर वाले कंपनी से सरकारी सिस्टम के लोगों ने मोटा पैसा तो नहीं ले रखा है। क्या इसके पहले जितने भी मीटर लगाएंगे उसमें कमियां थी। इसमें जनता की स्वेच्छा निर्भर होनी चाहिए कि वह स्मार्ट मीटर लगाना चाहता है या पुराना मीटर ही लगाए रहना चाहता है। जब गरीब लोग कह रहे हैं कि यह तेज रीडिंग देने वाला स्मार्ट मीटर है तो आखिर क्यों आप दबाव दे रहे हैं। दाल में कुछ तो काला है। आम जनता कह रही है कि बिजली बिल ज्यादा आने से हम अपने बच्चों के फीस देने में भी अब असमर्थ हो रहे हैं जो किसी तरह पेट काट कर अपने बच्चों को छोटे-मोटे प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं। जो सरकारी अमीर और स्मार्ट हैं सरकार उनके यहां ही स्मार्ट मीटर लगवाए और आम जनता को पुराना मीटर ही रहने दें जब तक वो खुद को धनवान व स्मार्ट न बना लें।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुजीत कुमार, सुरेश कुमार, अखिलेश कुमार, विपिन कुमार के साथ कई लोग शामिल थे।

Related posts

पटना:आपदा प्रबंधन विभाग में समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

क्या कछुआ-खरगोश की राजनीतिक रेस में भी कछुआ ही बाजी मारने में कामयाब होगा? – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

rktvnews

नवादा: डीएम ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, नवादा का किया निरीक्षण।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखर ने दूरसंचार नेटवर्क सुरक्षा के लिए नेटवर्क संचालन केन्‍द्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल को राखी बांधकर राजभवन में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस पर, अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने गुरुओं को समर्पित किया, ” मेरा असली जन्म सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हुआ”

rktvnews

Leave a Comment