RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मां गंगा महुली घाट पर हुई भव्य आरती,भक्ति भावना में डूबे दर्शक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 नवंबर।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिला गंगा समिति भोजपुर के द्वार गंगा नदी के महुली घाट पर पतितपावनी मां गंगा की भव्य आरती हुई। गंगा तट सांध्य आरती की अद्भूत छटा रोम-रोम को रोमांचित कर रही थी। गंगा आरती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार सिंह जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति,भोजपुर,श्री भीम कुमार जिला समन्वयक आई टी सी भोजपुर अन्य अतिथियों ने बकायदा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर गंगा आरती का शुभारंभ कराया।
अमित ने कहा कि मा गंगा के पावन जल में स्‍नान करने से सारे कष्‍ट दूर हो जाते ह‍ैं और जन्‍मों के पाप भी धुल जाते हैं।गंगा आरती का दृश्‍य हर किसी को भक्तिमय करने के लिए काफी होता है, सिर्फ बनारस ही क्‍यों मां गंगा के हर किनारे पर होने वाली मां की आरती हर किसी के जीवन को सुख और समृद्धि से भर देती है।इस आरती को सफल बनाने में चंदन कुमार सिंह,मनीष कुमार सिंह,राहुल कुमार ,मुरारी तिवारी,मनीष तिवारी,जीतू माझी मनु कुमार सिंह, मनोज तिवारी अर्जुन यादव,रणजीत यादव , उत्तम सिंह,अभिषेक कुमार सिंह इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

गढ़वा:भूमि विवादों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक माह आयोजित होंगे ‘अंचल दिवस’ एवं ‘थाना दिवस’:उपायुक्त

rktvnews

गढ़वा:सब डिविजनल बार एसोसिएशन, नगर उंटारी भवन निर्माण का हुआ शिलान्यास, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर रखी आधारशिला।

rktvnews

शांति का कोई विकल्प नहीं।

rktvnews

भोजपुर:पुण्यतिथि पर संगीतमय रामायण पाठ 22-23 अप्रैल को।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोजपुर:महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सह विचार गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment