RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सह विचार गोष्ठी आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जनवरी। गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन लोकनायक जयप्रकाश स्मारक संस्थान, सर्वोदय मंडल एवं इप्टा के संयुक्त तत्वावधान में उपस्थित गणमान्य लोगों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।तत्पश्चात महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।नागेन्द्र पाण्डेय सहित इप्टा के कलाकारों द्वारा महात्मा गांधी के दो प्रिय भजनों, “रघुपति राघव राजाराम” और ” वैष्णव जन तो तेने कहिये” को प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात महात्मा गांधी और लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण”पर गोष्ठी के प्रारंभ में सुशील कुमार द्वारा लिखित एक पर्चा संचालक रामनाथ ठाकुर द्वारा पढ़ा गया।इस पर्चे में झूठी बातों का खंडन किया – जिसमें गांधी जी ने देश का बंटवारा कराया, भगत सिंह की फांसी नही रुकवाई,नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को कांग्रेस अध्यक्ष पद से स्तीफा देना,मुसलमानों के पक्षधर और हिन्दू विरोधी, थे आदि था। विषय प्रवेश करते हुए सुशील कुमार ने कहा की आजादी के आन्दोलन के पूर्व हमारे देश और समाज की स्थिति की विवेचना की।
वरिष्ठ साहित्यकार डा. नीरज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के मूल्यों और आदर्शों को अपने आचरण और व्यवहार से लाकर हीलोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण की दिशा में बढ़ा जा सकता है।
वरिष्ठ राजनीतिक कार्यकर्ता सुशील तिवारी ने कि बहुसंख्यक जमात के समुचित प्रतिनिधित्व के आधार पर ही लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण संभव है जिसका महात्मा गांधी ने हमें दिखाया है।
वरिष्ठ साहित्यकार, कवि एवं आलोचक जी जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि अहिंसा और सत्याग्रह के रास्ते गांधी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को जीते हुए देश को दिशा दिया। प्रो. बलराज ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र को भीड़ तंत्र और साम्प्रदायिक उन्माद में बदलने का आज कुत्सित प्रयास हो रहा है, जिससे समाज को सतर्क करना हमारी जिम्मेवारी है। कवि जगतनंदन सहाय ने हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखित कविता का पाठ करते हुए राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
संचालक सर्वोदय मंडल के जिलाध्यक्ष एवं गांधीवादी कार्यकर्ता रामनाथ ठाकुर ने कहा कि गांधी के विचारों और आदर्शों को आज के समाज में, विशेषकर युवाओं को जानना जरूरी है। धन्यवाद करते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव ने कहा कि साम्प्रदायिक और उन्मादी राजनीति के विरोध में जनजागृति अभियान चलाना हमारे लिये एक चुनौती है।इसके लिये हमें नयी पीढ़ी को तैयार करना होगा।इस अवसर पर सरफराज अहमद हरेन्द्र कुमार बिहारी, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर मिश्र, इप्टा कलाकार अल्का शरण, अम्बे शरण,अतुल प्रकाश अधिवक्ता आलोक कुमार दीपक, नन्दकिशोर सिंह,आनंदमोहन सिन्हा, रामाकांत ठाकुर, प्रमोद कुमार राय, श्रीराम यादव,बबन यादव आदि वक्ताओं ने भी श्रद्धांजलि स्वरुप अपने विचार रखे।

Related posts

छपरा:जिला स्तरीय उर्दू सेमिनार, कार्यशाला व मुशायरा आयोजित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण।

rktvnews

जनप्रतिनिधि सम्मान सह होली मिलन समारोह आयोजित

rktvnews

सरकार ने एसपीआईसीईडी योजना के जरिए हल्दी के निर्यात को बढ़ावा दिया:केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद

rktvnews

व्यंग्य:कोई ट्रोलिंग से न सताए मेरे यशस्वी पीएम को🤪

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 10 नवंबर 24

rktvnews

Leave a Comment