
आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अप्रैल।बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के गुड़ी चारधाम आश्रम में 22 से 23 अप्रैल तक संत श्री हरिनारायण आचार्य की पुण्यतिथि पर भव्य संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन होने जा रहा है।समापन 23 अप्रैल को होगा। संत हरिनारायण आचार्य जी, ब्रह्मलीन संत जगत्गुरु त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के कृपापात्र रहे हैं। विद्वान आचार्यों द्वारा श्रीरामचरितमानस के प्रसंगों का संगीतमय व भावपूर्ण पाठ किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से भाग लेने की अपील की है।
