RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:जिला मुख्यालय में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)15 नवंबर। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस मनाई गई। इस मौके पर गढ़वा जिला के प्रशासनिक अधिकारियों और पदाधिकारियों ने नये समाहरणालय के सामने स्थित भगवान बिरसा मुंडा पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा,अपर समाहर्ता राज महेश्वरम उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस बिमलेश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने माल्यार्पण किया। इसके उपरांत समाहरणालय सभाकक्ष में जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री जमुआर ने कहा कि आज की तिथि झारखंड वासियों के लिए गौरवपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है और राज्य का स्थापना दिवस भी। आज हम सब राज्य गठन का 24वां वर्षगांठ मना रहे हैं। आज ही के दिन झारखंड बिहार से अलग होकर एक नया राज्य बना। उन्होंने कहा कि जिले की खुशहाली एवं संपूर्ण विकास के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है।
वही एसपी श्री पाण्डेय ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनके आदर्शों पर चल कर झारखंड राज्य का गठन हुआ था। हम सभी लोगों को भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शो को आत्मसात करने की जरूरत है साथ ही महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने से ही समाज में बेहतर वातावरण तैयार होता है। मौके पर जिले के विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के कर्मी तथा जेएसएलपीएस की दीदीया उपस्थित रहे।

Related posts

पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया पद भार ग्रहण।

rktvnews

झारखंड:मंत्री चमरा लिंडा ने सभी जिलों के कल्याण पदाधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आई०टी०डी०ए० तथा प्रमंडलीय उप-निदेशकों को दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

भोपाल:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:CBSE ईस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता में DAV धनुपरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

आरा रोटी बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट को पुरस्कार सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनज़र हुआ सघन वाहन जांच।

rktvnews

Leave a Comment