RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल ने गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)15 नवंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को गुरु नानक देव जी के 555 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर रेसकोर्स, देहरादून स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उनकी शिक्षाओं में निहित ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र एक गहन प्रेरणा स्रोत है। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं- करुणा, न्याय और समानता का संदेश देती हैं और समस्त मानवता का मार्गदर्शन करती हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी हमें समाज में समरसता और एकता बनाए रखने का मार्ग दिखाती हैं। उनके आदर्शों पर चलने से हमें जीवन के मूल तत्वों को समझने और आत्मिक शांति प्राप्त करने में सहायता मिलती है। उन्होंने गुरु नानक देव जी के व्यक्तित्व की चार विशेषताओं- साधारणता, करुणा, मासूमियत और नम्रता को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि उनके संदेश ‘सब कुछ तेरा’ और ‘एकम’ आज भी पूरे संसार के लिए प्रासंगिक हैं।

Related posts

भोजपुर:अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में होली मिलन सह कवि सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:जेजे कालेज में रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

अभियान चलाकर सभी लंबित नीलाम पत्र वादों को निष्पादित करना सुनिश्चित किया जाय – समाहर्त्ता सारण

rktvnews

29,273 जालीफर्में संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की चोरी में शामिल मई 2023 से देश भर में जीएसटी द्वारा गैर-मौजूद करदाताओं के खिलाफ लगातार अभियान में 44,015 करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी गई; 121 गिरफ्तार

rktvnews

भोजपुर: फलेरिया कार्यक्रम को ले मास ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम की की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

बिहार:राजीव रंजन प्रसाद होंगे जदयू के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता।

rktvnews

Leave a Comment