RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की गोष्ठी संपन्न।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 16 दिसंबर।भोपाल मध्य प्रदेश इकाई की काव्य गोष्ठी ऑनलाइन संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष जया आर्य ने की आशा सक्सेना ने सुंदर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की इस ऑनलाइन गोष्ठी की मुख्य अतिथि थी जम्मू कश्मीर इकाई की अध्यक्ष अमर जीत कौर।
सुनीता केसवानी ने बहार पर कविता प्रस्तुत की।
“आज सूर्य मुस्कुरा रहा है ठंडी ठंडी बयार चल रही है, फूलों को सहला रही है, फूल खुशबू लुटा रही है, पत्तों ने पायल पहन ली।”
बिहारी लाल सोनी ने नव वर्ष के आगमन की तैयारी कर ली “नूतन वर्ष मंगलमय हो राजा रंग सभी की जय हो, विधि का हो ऐसा विधान सुखी संपन्न और धनवान रहे सब।”
शाओं सेनगुप्ता जी ने अपनी रचना में कहा ,”मन में हो खुशहाली, आनंद ही आनंद हो, शिशु युवा प्रौढ़ सभी सब की देखभाल हो।”
आशा सिंह कपूर ने कविता प्रस्तुत की और कहा “तितली भंवरों का मन लग जाए चारों ओर हो बसंत बहार नवविहार सुप्रभात में नवनिर्माण में जाए जुट जाएं।”
फरीदाबाद से प्रदीप गर्ग ने गजल प्रस्तुत की “छलिए ने दिल तोड़ रख दिया, आफत में लाकर छोड़ दिया।”
आशा सक्सेना ने “नव वर्ष का नववधू के समान अभिनंदन किया और फिर कहा “मुझे दोस्तों का प्यार चाहिए बड़ा हसीन है, यह ऐसा उधार चाहिए,मिर्जापुर से रुखसाना बानो ने अपनी रचना में पुराने साल को अलविदा कहा और एक और रचना बहुत प्यारी सी सुनाई “मत ब्याह करो मेरे बाबा, छोटी है मेरी उमरिया, कैसे कह दूं कठिन है डागरिया।”
दुर्गा रानी श्रीवास्तव ने कहा नव वर्ष तुम्हारा स्वागत है, जिंदगी सफर सुहाना है, हंस कर बताइए, दुख दर्द को भूल जाइए,
सरोज लता सोनी ने बहुत सुंदर कविता प्रस्तुत की और कहां “शुभ संकल्पों वाला नव वर्ष हो, नई योजना वाला नवाचार वाला नव वर्ष हो”,यशी शर्मा “नए राष्ट्र में नए दिन की शुरुआत करें सपनों की उड़ान भरे, सपनों का हौसला भी हरदम हर दिन रहे।”
मीनाक्षी शिलाकरी ने परिवर्तन पर अपनी रचना सुनाई “हर दिन परिवर्तन लाता है हर साल परिवर्तन लाता है”
अध्यक्ष जया आर्य ने नववर्ष के स्वागत में एक रचना सुनाई और दूसरी रचना कलम पर सुना कर सबका मनमोह लिया, “कलम ही देती है खुशखबरी, कलम बहुत रुलाती है कलम लिखती है भक्ति पद, कलम वीरों की गाथा सुनाती, है कलम बहुत ही विचित्र है, पहचाने हम इसकी शान, न्यायाधीश की कलम से ही, पलट जाती है पूरी सरकार, आभार व्यक्त किया विद्या श्रीवास्तव ने इसके साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सब ने विदाई ली।

Related posts

दिव्य कला मेले का उद्घाटन दिव्यांगजनों के उत्पादों की ब्रांडिंग कर उनके हुनर को प्रोत्साहन दिया जाए -राज्यपाल

rktvnews

संवाद कार्यक्रमों के जरिए जमीनी स्तर तक सफलता से पहुंच रही योजनाएं – अध्यक्ष, स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र

rktvnews

भोजपुर:मकर संक्रांति व नव वर्ष उत्सव जिला चिकित्सा कार्यालय में आयोजित।

rktvnews

अवसर मिला तो निभाना चाहूंगा आध्यात्मिक गुरु ओशो की भूमिका :अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

rktvnews

भगत सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली गई फेरी।

rktvnews

रामगढ़:जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की उपायुक्त की समीक्षा

rktvnews

Leave a Comment