RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया पद भार ग्रहण।

जयपुर/राजस्थान 08 जनवरी।नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने 8 जनवरी, सोमवार को शासन सचिवालय के मंत्रालय भवन स्थित अपने कक्ष में विधिवत पूजा अर्चना के बाद मंत्रोच्चार के बीच पद भार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में गायों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने गौशाला संचालकों को धन्यवाद देते हुए आम जन से आह्वान किया कि वे गौमाता को आवारा न छोड़ें और उनके प्रति सहानुभूति रखें। उन्होंने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी स्थान पर लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान उनके परिजन, परिचित एवं विशिष्टजन उपस्थित रहे। सभी ने जोराराम कुमावत को पदभार ग्रहण की बधाई दी।
इससे पूर्व पशुपालन मंत्री श्री कुमावत ने पिंजरापोल गौशाला पहुंचकर गायों को तिलक लगाकर चारा खिलाया। इसके बाद वे पदभार ग्रहण करने सचिवालय पहुंचे।

Related posts

दुमका:एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

आरा स्टेशन पर भटकती झारखंड की नाबालिग को रेल थाने ने किया परिजनों के हवाले।

rktvnews

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) ने रिकॉर्ड 6.43 मिलियन टीईयू थ्रूपुट हासिल किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश की लाड़ली बहनों को 10 अगस्त को मिलेगा राखी का उपहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अधिवक्ताओं के हक और सम्मान की लड़ाई निरंतर रहेंगी जारी : विद्या निवास सिंह

rktvnews

वाराणसी :मां वरूणा महोत्सव में कवियों और कलाकारों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध।

rktvnews

Leave a Comment