RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर एजुकेट गर्ल्स संस्था ने शाहजहाँपुर जिले के 169 विद्यालयों में ज्ञान का पिटारा किट किए वितरित।

एजुकेट गर्ल्स संस्था ने बच्चों के बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए शाहजहाँपुर जिले के 169 विद्यालयों में वितरित किए ज्ञान का पिटारा किट।

शाहजहाँपुर/उत्तर प्रदेश (एजेंसी पीआर 24*7)12 नवंबर। भारत के पहले शिक्षा मंत्री, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जाता है। बालिका शिक्षा में कार्यरत एजुकेट गर्ल्स संस्था ने बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से शाहजहाँपुर में 169 स्कूलों में उपचरात्मक शिक्षा के लिए ज्ञान का पिटारा किट वितरित किए।
एजुकेट गर्ल्स संस्था ने ‘ज्ञान का पिटारा’ किट उन बच्चों की मदद करने के लिए बनाया है जिन्हें अक्षरों को पहचानने, वाक्यों को पढ़ने या बुनियादी गणित कौशल में कठिनाई होती है। उन्हें मज़ेदार और आकर्षक तरीके से पढ़ाकर, सीखने को एक काम के बजाय एक आनंददायक अनुभव में बदल सकते हैं।
प्राथमिक विद्यालय निवारी के प्रधानाध्यापक, मसिउल्ला ने कहा, “एजुकेट गर्ल्स द्वारा बनाई गई यह शैक्षिक किट बच्चों की नींव को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होती है और उन्हें सीखने में काफी मदद मिलेगी।”
एजुकेट गर्ल्स संस्था के स्टेट ऑपरेशन्स हेड, नितिन कुमार झा ने कहा, “हम पिछले 4 सालों से राज्य के विभिन्न जिलों में सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रहे है। हमारा लक्ष्य बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ना और शिक्षा की गुणवत्तापूर्ण में सुधार करना है। हमें विश्वास है हम गुणवत्तायुक्त शिक्षा से जोड़कर बच्चों के बुनियादी शिक्षा स्तर को बेहतर बना सकेंगे।”
इस मौके पर समाज में शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूलों में पोस्टर लगाए गए। इस पहल में विद्यालय के शिक्षक अर्चना, बंधना और एजुकेट गर्ल्स संस्था से अमित कुमार सिंह, विकास जायसवाल, रिंकी देवी, बबीता शुक्ला, संगीता देवी, उदय सिंह, सुधांशु उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन की पहल तेज।

rktvnews

………एक भले मानुष को अमानुष बनाके छोड़ा 🤪

rktvnews

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और आयुष मंत्रालय ने एकीकृत चिकित्सा के क्षेत्र में स्वास्थ्य अनुसंधान पर सहयोगी और सहकारी गति के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

rktvnews

होली के पद्य..!

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने आरूषि संस्था के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कर दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों से किया आत्मीय संवाद।

rktvnews

मतदाता सूची में महिला एवं पुरुष लिंगानुपात के अंतर को दूर करने हेतु व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा -उप विकास आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment