RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:अपने कार्यों से दूसरों की जिंदगी को बेहतर बनाने में ही सफलता :राज्यपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं और सौगात।

राजभवन में मनाया गया दीपावली समारोह।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)16 अक्टूबर।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि अपने कार्यों से दूसरों की जिंदगी को बेहतर बनाने में ही कार्य की सफलता है। उन्होंने सफाई मित्रों का दृष्टांत देते हुए कहा कि वह सुबह सवेरे सबसे पहले उठकर हमारे आस-पास का वातावरण स्वच्छ बनाते है ताकि हम सबको दिनभर स्वच्छ और सुखद वातावरण मिले।
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित दीपावली शुभकामना समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने समारोह में भोपाल, पचमढ़ी राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ राजभवन में स्थित डाक घर, बैंक एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को उपहार भेंट किये। कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव भी मंचासीन थे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मानव का जीवन एक बार ही मिलता है। कर्मों का फल इसी जीवन में मिलता है। प्रकृति से अच्छी और बुरी दोनों वृत्तियां मानव को मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में स्थायी आनंद और सच्चा सुख संतोष मेहनत और योग्यता से ही मिलता है। व्यक्ति के नसीब में जो है वह उसको मिलता ही है। दूसरों की उन्नति से ईष्या के भाव से जीवन के सारे सुख और संतोष का आनंद खत्म हो जाता है इसलिए व्यक्ति को स्वयं ही अपनी गलत प्रवृत्तियों को नियंत्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्टूबर का महीना उत्सवों का और आत्म शुद्धि का प्रसंग है। पहले नवरात्र उसके बाद विजयादशमी का पर्व हमें अपने अंदर के दुर्गणों का अंत करने का अवसर देता है। दीपावली का पर्व भी नये उत्साह और ऊर्जा के साथ जीवन के नव आरम्भ का प्रसंग है। यह दूसरों की गलतियों और कमियों को भूलकर प्रेम और पारस्परिक सदभाव को बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने सभी को दीपावली की बधाई और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। ईश्वर से प्रार्थना की है कि हर दिन सबके जीवन में खुशिया लाएं। कार्यक्रम का संचालन नियंत्रक हाउस होल्ड शिल्पी दिवाकर ने किया।

Related posts

मध्यप्रदेश:लाड़ली बहनों और माताओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पंचकर्म और आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों पर सीएमई कार्यक्रम एआईआईए में शुरू हुआ।

rktvnews

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) की अत्याधुनिक पैकेजिंग सुविधा का उद्घाटन किया।

rktvnews

साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की दूसरी बैठक का नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

चालू वर्ष में अब तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नामांकन में 27% की वृद्धि।

rktvnews

भुवनेश्वर:सहकारिता मंत्रालय की दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment