
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अप्रैल। शुक्रवार को शिक्षक संघ,जगजीवन कॉलेज,आरा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
जिसके तहत सर्वसम्मति से संघ के नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चुनाव प्रो (डॉ) अजय कुमार अध्यक्ष की अध्यक्षता तथा प्रो शहाब उद्दीन की उपस्थिति में किया गया। बताते चले कि कॉलेज के दोनों शिक्षक पदाधिकारी को प्राचार्य के रूप में चयनित किया जा चुका है। जिसके लिए चुनाव कराना आवश्यक था।
जिसमें सर्वसम्मति से हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अमरेश कुमार को अध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष, प्रो अमृतलाल जायसवाल को सचिव, राजनीति विज्ञान विभाग की प्रो सिंधु कुमारी को उपाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग के प्रो चंदन कुमार को संयुक्त सचिव तथा दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ अरशद अली को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य के तौर पर कोषेक्षक डॉ राजीव नयन, डॉ नवारुण घोष, डॉ सत्येंद्र पांडे, डॉ असलम परवेज, डॉ धर्मेंद्र शर्मा, डॉ जुली कुमारी एवं डॉ सुषमा कुमारी को शामिल किया । इस बैठक में नवनियुक्त शिक्षकों का संघ की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों को कॉलेज की प्राचार्या प्रो (डॉ)आभा सिंह द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।इस अवसर पर अधिकांश शिक्षक उपस्थित थे।
