RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: पूर्वी चंपारण:जिलाधिकारी की उपस्थिति में फसल कटनी प्रयोग का किया गया आयोजन।

जिलाधिकारी ने फसल कटनी में स्वयं लिया हिस्सा।

RKTV NEWS/मोतीहारी (पूर्वी चंपारण)12 नवंबर।पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत पीपराकोठी प्रखंड के पंडितपुर पंचायत के बेलवतिया ग्राम में किसान दुर्गा सिंह, पिता-राम अयोध्या सिंह के प्लॉट नम्बर 149 पर धान फसल का क्रॉप कटिंग जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण की अध्यक्षता में किया गया। धान की वेरायटी राजेंद्र मंसूरी है।
क्रॉप कटिंग प्रयोग के लिए 10×5 मीटर प्लॉट का चयन किया गया था जिसमें 34.6 किलोग्राम धान प्राप्त किया गया।
फसल कटनी प्रयोग के सूत्र के अनुसार अवशेष पदार्थ एवं नमी को छांटकर कर प्रति हेक्टेयर 60.10 क्विंटल की उपज का आकलन किया गया।
किसान दुर्गा सिंह द्वारा बताया गया कि खेती के दौरान उनके द्वारा डी0ए0पी0, यूरिया, जिंक एवं पोटाश का सही मात्रा में उपयोग किया गया है। मौके पर उपस्थिति किसानों द्वारा धान की सीधी बुआई के साथ ही रबी मौसम के फसल जैसे गेहूं, मसूर, सरसो इत्यादि की जीरोटिलेज मशीन से बुआई की जानकारी तथा गांव में लेजर लैंड लेवलर मशीन से खेत का समतलीकरण के बारे बताया गया।
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया है कि कृषि के क्षेत्र में मौसम वार विभिन्न फसलों की उत्पादकता की जानकारी के आधार पर कृषि के क्षेत्र में भौतिक संरचनाओं का विकास, कृषि के लिए नई तकनीक, उन्नत बीज आदि में सुधारात्मक कार्य तथा उत्पादकता की जानकारी प्राप्त करने के लिए फसल सुधार कार्यक्रम अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा कृषि वर्ष के विभिन्न मौसम में फसल कटनी प्रयोग का आयोजन किया जाता है ताकि इसके आधार पर उसे क्षेत्र के उक्त फसल विशेष के उत्पादकता का अनुमान लगाया जा सके। इसी प्रक्रिया अंतर्गत आज कृषि वर्ष 2024-25 के खरीफ मौसम के अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग पिपरा कोठी अंचल के ग्राम पंचायत पंडितपुर के राजस्व ग्राम बेलबानिया में जिलाधिकारी सौरव जोरवाल की निगरानी में संपादित कराया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जलवायु अनुकूल खेती के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया।
फसल कटनी प्रयोग के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह, वरीय वैज्ञानिक -सह- प्रधान अरविन्द कुमार सिंह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलदेव प्रसाद, किसान दुर्गा सिंह सहित अन्य किसान भाई मौजूद थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 04 मार्च 26

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

वरिष्ठ पत्रकार रजनीश त्रिपाठी के निधन पर नम ऑखों से शुभचिंतकों ने दी श्रृद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर: उप मुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा महापुरूषों की प्रतिमा पर किया गया माल्यापर्ण।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने महा शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment