
लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने के लिए सभी कर्मी उत्साहित।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से 13 नवंबर को मतदान करने की अपील की।

कल 13 नवंबर को सुबह 07:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक दिन भर मतदान होगा।

भयमुक्त एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

सोमवार को चतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 08, सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए 24 कुल 32 बूथ केन्द्रों के लिए पी-2 पोलिंग पार्टी को किया गया रवाना।

शेष सभी बूथों के लिए मंगलवार को मतदान कर्मी को रवाना किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं किया अपील, आप स्वयं अपने बूथ पर जाकर वोट करें, पुरे परिवार के साथ वोट करें और अपने जान्ने वाले लोगों को भी वोट करने के लिए प्रेरित करें।

वृद्धजनों 85+, दिव्यांग मतदाताओं एवं गर्भवती माताओं के लिए प्रत्येक बूथ पर वाहन की व्यवस्था रहेगी।
पीने के लिए स्वच्छ जल,विद्युत, शौचालय, सेड आदि की व्यवस्था प्रत्येक बूथ केन्द्रों पर रहेगी।

मतदाता फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर कर सकते है मतदान।
RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)12 नवंबर।सोमवार को चतरा कॉलेज चतरा से सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के 24 मतदान केन्द्र एवं चतरा विधानसभा क्षेत्र के 08 मतदान केन्द्र कुल 32 मतदान केन्द्रों के लिए पी – 2 पार्टी को इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम हेतु डिस्पैच किया गया था। वहीं मंगलवार को सिमरिया विधानसभा के लिए 395 एवं चतरा विधानसभा के लिए 467 पी – 1 पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने हेतु मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।
जिले के सभी मतदाताओं से अपील है कि गई है कि अपने बूथ पर मतदान कराने हेतु पोलिंग पार्टी को भेजा जा रहा है। आप सभी मतदाता जागरूक होकर अपने मतदान केन्द्र पर जाकर 13 नवंबर को अपना मत का प्रयोग जरूर करें और चतरा जिला को अच्छी पहचान दिलाएं। हर एक मतदाता का वोट लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। अपने मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबुत बनाएं।
पोलिंग पार्टी डिस्पैच के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने पूरे डिस्पैच प्रक्रिया का निरीक्षण किया एवं पार्टियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
“वैसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूचि में है परन्तु उनके पास वोटर कार्ड या मतदाता पर्ची नही हैं वो भी कर सकेंगे मतदान
जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में है परन्तु वोटर कार्ड या मतदाता पर्ची प्राप्त नहीं हुआ है वैसे मतदाता भी फोटोयुक्त इन दस्तावेजों के साथ मतदान कर सकते है। जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पेंशन दस्तावेज, सेवा पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, अधिकारिक पहचान पत्र, फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, दिव्यांग यूनिक आईडी, स्मार्ट कार्ड (आरजीआई द्वारा जारी)। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने लोगों से अपील किया कि आप सभी मतदान करने अवश्य अपने घर से निकल कर बूथ पर जाएं, परिवार के साथ जाएं और मतदान करें। वहीं अपने आस पास जान्ने पहचान्ने वाले लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में बनाए गए वाहन कोषांग का भी निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, कामांडेंट सीआपीएफ 190 बटालियन, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।
