RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:अब्दुल अलीम अल्पसंख्यक छात्रावास में मनाई गई मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 नवंबर। सोमवार को मझोआ चकिया मोड पर स्थित अब्दुल अलीम अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास मझौवा के सभागार में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा मौलाना साहब जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया।अतिथियों का स्वागत होस्टल सुप्ररेटेंडेंट डॉ मो रेहान आलम मंच संचालन डॉ मो सैफ
धन्यवाद ज्ञापन प्रो मो साईद ने किया जबकि समारोह की अध्यक्षता
प्रभारी प्राचार्या डॉ मो इरशाद हुसैन ने की। मुख्य अतिथि रतन जी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहा भारत के पहले शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। मानव संधान विकास मंत्रालय 11 नवंबर 2008 में शिक्षा जगत में इनके समर्पण को देखते हुए इस दिन को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने का फैसला लिया था।मौलाना अब्दुल कलाम आजाद को मरणोपरांत 1992भारत रत्न से सम्मानित किया गया।संबोधन डॉ इरशाद हुसैन ने कहा की कहा की मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन से सिख लेने की जरुरत है। छात्रों को सफल होने के लिए सुबह उठना,व्यायाम करना और पेपर जरूर पढ़ना चाहिए।
समारोह में सद्दाम,शाहबाब, आजाद इमरोज इत्यादि उपस्थित हुए

Related posts

भोजपुर:बड़हरा में पैक्स चुनाव को लेकर सभी पंचायतों में बढ़ी सरगर्मी।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इजरायल के महावाणिज्य दूत रेवाच से शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोजपुर:प्रयास “एक कोशिश बदलाव का” फाउंडेशन के द्वारा शांति मेमोरियल ब्लड सेंटर में हुआ रक्तदान।

rktvnews

दरभंगा:शतप्रतिशत मतदान को लेकर निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री महामहिम शेख हसीना से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment