RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक, शौचालय निर्माण में तेजी लाने, मुसाबनी प्रखंड के सभी गांवों को 10 दिनों में ओडीएफ प्लस मॉडल गांव घोषित करने का निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)04 अक्टूबर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में ओडीएफ प्लस मॉडल गांव, शौचालय निर्माण, गोबर गैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तथा हर घर नल जल योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जल जीवन मिशन की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की वास्तविक पूर्णता तिथि प्रस्तुत करने एवं परिसंपत्तियों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में 10 दिनों के भीतर सभी गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित घोषित करने को कहा।
बैठक में निदेशक एनईपी, कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल) जमशेदपुर/आदित्यपुर, सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक एवं प्रखंड कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से शांति, प्रगति और सतत विकास का ट्रस्टी बनने का आग्रह किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँ।

rktvnews

जयपुर:जमवारामगढ़ में क्लाउड सीडिंग परीक्षण का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:कायस्थ क्रांतिकारी मंच के संस्थापक के श्राद्ध कर्म पर श्रद्धांजलि व निर्धनों में पैकेट वितरित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: चुनाव संबंधी सूचना और शिकायतों को कराए दर्ज,व्यय प्रवेक्षक की है नियुक्ति।

rktvnews

चूरू:एसएसटी टीम की कार्रवाई, 5 कार्टन अवैध बीयर जब्त।

rktvnews

Leave a Comment