RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लाचार और कमजोर लोगों को बीच रेडक्रॉस सोसायटी ने बांटा कंबल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जनवरी।भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर जिला इकाई द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी कपकपा देने वाली ठंड में लाचार और बेसहारा लोगों के लिए हाथ बढ़ाया और उनके लिए उनके पास जाकर रात्रि में कंबल ओढाकर प्रेरित मानवता के संकल्प को दोहराया है। यह आयोजन सचिन डॉक्टर विभा कुमारी के नेतृत्व में दो दिन चलाया गया जिसमें स्थानीय बस स्टैंड, चौक चौराहों आरा रेलवे स्टेशन एवं बाजार समिति एरिया के पास वंचित एवं असहाय 40 लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया गया।इसी कड़ी में कल केवल रेड क्रॉस कार्यालय में कुल 25 रिक्शा चालकों एवं ठेला चालकों को भी ठंड से राहत के लिए कंबल किया गया। यह कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा इसके लिए समुचित कंबल आदि की व्यवस्था की जा रही है। इस कार्य में संरक्षक उप संरक्षक एवं कार्यकारिणी सदस्यों एवं सहयोगियों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित हुआ।रात्रि कंबल वितरण कार्यक्रम में सचिव डॉक्टर विभा कुमारी , तारकेश्वर नाथ ठाकुर, डॉक्टर विजय गुप्ता, प्रभात मिश्रा,मनोज शाह,अमोद कुमार, राजेश सिंह, रंजीत राम एवं सूरज कुमार ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Related posts

14 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बागपत:प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को शुरू करेंगे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’, एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे।

rktvnews

सांसद ने किया अपराधियों का पीछा!अपराधियों ने तानी पिस्तौल।

rktvnews

दरभंगा:25 सितंबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में होगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लाहौल और स्पीति में एक बचाव अभियान चलाने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की माउंटेन रेस्क्यू टीम की सराहना की

rktvnews

NETFLIX के सीईओ टेड सारंडोस ने मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर के साथ किया लंच।

rktvnews

Leave a Comment