RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:जलेबी खाकर 50 लोग हुए बिमार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 नवंबर। वर्षों से तेलहा जलेबी की मशहूर दुकान के जलेबी खाकर लगभग 50 लोगों की हालत बिगड़ गई। लगभग आधा घंटे बाद लोगों के पेट में दर्द उल्टी कै शुरू हो गई जिसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह दुकान नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत रमना मैदान महावीर मंदिर के समीप है यहां बरसों से लोग गरमा गरम जलेबी खाने के लिए खड़े रहते थे। जैसे ही इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान को बंद कर सैंपल को जांच के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेल में गड़बड़ी की आशंका है।
विषाक्त जलेबी खाने पर हुए बीमार हुए लोगों से बीजेपी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विशुद्ध बिभु जैन के नेतृत्व में आरा सदर अस्पताल में बीमार लोगों से मिले उन लोगों को जल्द स्वस्थ होने की लिए बात चित की ओर आरा के सिविल सर्जन से वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली। सिविल सर्जन के द्वारा यह बताया कि वस्तु स्थिति कंट्रोल में है ।सभी लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो रहे है, कहीं भी कोई घबराने की बात नहीं है । साथ में युवा मोर्चा के जिला मंत्री कुमार प्रतीक, अमलेश यादव, प्रतीक चंद्रवंशी,समाजसेवी कुमार मंगलम,रोहित जैन, सोनू जैन, अपूर्व जैन, सुशांत जैन ,मृत्युंजय, उत्सव सिंह, कुंदन कुमार सिंह,और बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दी।

Related posts

राजस्थान:विधानसभा आम चुनाव, 2023,जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का किया निरीक्षण।

rktvnews

तमसा नगरी आजमगढ़ और नाथ नगरी बरेली महोत्सव- संस्कृति के दो छोर एक सूत्र में:राष्ट्रीय महासचिव ,दीपक सक्सेना

rktvnews

भोजपुर : गैस सिलेंडर चोरी करते पकङा गया एक चोर! पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

भोजपुर :सोनिया व राहुल गांधी को नामजद करने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला प्रतिरोध मार्च।

rktvnews

भोपाल:पीएम जनमन योजना के कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें :राज्यपाल

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:प्रधान सचिव सी. के. अनिल ने की राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment