RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :सोनिया व राहुल गांधी को नामजद करने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला प्रतिरोध मार्च।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अप्रैल।16 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेिटी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के विरुद्ध नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार द्वारा कुंठित मानसिकता से नेशनल हेराल्ड के झूठे मुकदमे में नामजद करने , संपत्ति को जप्त करने के विरोध मे शहीद भवन कार्यालय से जिला समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर चौराहा तक प्रतिरोध मार्च सह विरोध प्रदर्शन निकाला गया।सभी नेताओं ने एक स्वर से संपत्ति जब्त करने और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने की कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध है। वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश राय ने इसे लोकतंत्र पर हमला और विपक्ष को डराने की साजिश करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही रवैये के खिलाफ झुकेगी नहीं। सत्य और संविधान की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।प्रतिरोध मार्च में सत्यप्रकाश राय, रजी अहमद, जितेन्द्र शर्मा, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, संतोष पाण्डेय, अरशद रिजवी, विजेंद्र यादव, उपेंद्र सिंह मुखिया, राकेश त्रिपाठी, संपत कुमार सिंह, अब्दुल सलाम कुरैशी, अरुण सिंह, बिहारी सिंह, रशीद इमाम मिंटू, रवि राम, सूरज प्रकाश, अशोक सिंह, शिव कुमार राम, सत्यनारायण लाल, शिवशंकर चौबे, लुटावन चौरसिया, प्रेम कुमार, रिपुंजय ओझा सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

सारण:कालाजार उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सारण जिला को राज्य स्तर पर मिला अवार्ड।

rktvnews

रांची:महिला की सुरक्षा पर राज्य सरकार विफल : राफिया नाज प्रदेश प्रवक्ता

rktvnews

निर्देशक माइकल चावेस ने बताया कैसे “द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स” को बनाया जीवन्त।

rktvnews

भोजपुर:नर्सिंग छात्राओं ने मनाया शिक्षक दिवस।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में आयोजित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: जिला शतरंज प्रतियोगिता 30 अगस्त से अल-हफीज़ कॉलेज आरा में।

rktvnews

Leave a Comment