RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : गैस सिलेंडर चोरी करते पकङा गया एक चोर! पुलिस ने भेजा जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने मोटरसाइकिल पर एक गैस सिलेंडर चोरी करके ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शाहपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि सेमरिया ओझापट्टी टावर के पास एक चोर को एक मोटरसाइकिल और एक गैस सिलेंडर के साथ कुछ ग्रामीण पकड़े हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और उक्त चोर मुरारी कुमार बीन उम्र (23 वर्ष) को गैस सिलेंडर एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुरारी कुमार बीन बहोरनपुर थाना क्षेत्र के धमवल गाँव के पंचानंद बीन का पुत्र बताया जाता है। पूछताछ के दौरान उसने सेमरिया ओझापट्टी के मुकुल ओझा के घर से गैस सिलेंडर चोरी करने की बात कबूल की। साथ ही उसने बताया कि मोटरसाइकिल महेश चौधरी की है और उसने पूर्व मे भी चोरी का दो गैस सिलेंडर उसके यहाँ बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने उक्त लाल रंग के गैस सिलेंडर और हीरो कंपनी का लाल एवं काले रंग का मोटरसाइकिल बीआर 03 एजी/1848 को जप्त कर लिया। पुलिस ने मुरारी कुमार बीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related posts

भोजपुर:काॅलेज मे नशा मुक्ति अभियान हेतू जागरूकता अभियान।

rktvnews

नवादा:आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन के लिए समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

सिवान:महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु मौन सभा का आयोजन।

rktvnews

वाराणसी:इक्कीसवीं सदी का आगाज किजिए, जाति धर्म, भाषा पर ना प्रहार कीजिए:डॉ. शिवनाथ सिंह शिव

rktvnews

आदि-कर्मयोगी अभियान के एक हिस्से के रूप में प्रतिष्ठित जनजातीय लोगों के एक समूह ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रपति के 29 दिसंबर को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment