RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

झारखंड: चतरा:जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में दस हजार से अधिक लोगों द्वारा बनाई जाएगी 330×210 वर्ग फिट की मानव कलाकृति।

9 नवंबर को प्रातः 8 बजे लाखों की संख्या में जुटेंगे जिले के मतदाता।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आकर्षण का केंद्र बनेगा नशे को ना वोट को हाँ थीम का मानव कलाकृति।

जिले के सभी मतदाता मानव कलाकृति कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।

हर एक मतदाता का वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है, 13 नवंबर को सपरिवार मतदान आवश्य करें: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)08 नवंबर।विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को मतदान होना है। उक्त लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक मतदाता लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपने मत का प्रयोग करें। इस उद्देश्य से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 9 नवंबर 2024 को प्रातः 8 बजे स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेतु मानव कलाकृतियां 330×210 वर्ग फिट (100×65) मीटर में मानव कलाकृतियां का निर्माण कर मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। यह मानव कलाकृति का निर्माण नशे को ना वोट को हां थीम पर कलाकृति का निर्माण किया जाएगा। इस चुनाव उत्सव में लगभग 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। इसके अलावे जिले के सुदूरवर्ती, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भी स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार विभिन्न तरह के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

आकर्षण का केंद्र बनेगा मानव कलाकृति

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा पहुंच तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्टेडियम में उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आगे उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले मानव कलाकृति कार्यक्रम में सभी आमंत्रित हैं। सभी लोग उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए। आगे कहा हर एक मतदाता का वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है 13 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पहुंच मतदान आवश्य करें।
निरीक्षण के दौरान स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, स्वीप कोषांग के सहायक नोडल पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय, जे एसएलपीएस के डीपीएम समेत अन्य सम्बंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

खेल राज्यमंत्री ने बूंदी जिले के नैनवां में जन सुनवाई के दौरान सुनी आमजन की परिवेदना, मौके पर ही किया समाधान।

rktvnews

राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की होगी मतगणना।

rktvnews

लोकसभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए इण्डिया गठबंधन के सांसदों ने किया प्रदर्शन।

rktvnews

बक्सर: 53 छात्र- छात्राओं का NCC में चयन।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर में 980 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से 178 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment