RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर:छठ महापर्व पर उगते हुए सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य।

RKTV NEWS/डांगीपार(गोरखपुर)08 नवंबर।  खोराबार थाना अंतर्गत ग्राम सभा डांगीपार की व्रती महिलाओं ने मालौनी बंधे से सटे राप्ती नदी के तट पर जहां गुरुवार को शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया तो वहीं अगले दिन शुक्रवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया।
सूर्य आराधना का महापर्व छठ, दशहरा- दीपावली के बाद बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी बड़ा त्यौहार के रूप में मनाया जाने लगा है। दीपावली के बाद से ही राप्ती नदी के तट पर श्रद्धालु परिवार के लोगों द्वारा वेदी बनाना शुरू हो गया, यह अलग बात है कि हर दिन वेदी बनते बिगड़ते रहे हैं अंतत: गुरुवार को ही स्पष्ट हुआ कि किसका कौन सा वेदी है । कुछ लोग तो शाम को जब घाट पर गए तो उनका वेदी गायब मिला और वह तत्काल दूसरा वेदी बनाकर पूजा अर्चना किया । छठ पर्व की तमाम मान्यताएं हैं जिसमें कोई बच्चों के लिए तो कोई सुख शांति समृद्धि के लिए व्रत करता है । चार दिनों तक चलने वाला यह त्योहार शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर समापन किया । घाट पर काफी चहल पहल रही, मेले जैसा माहौल बना रहा । कहीं जलेबियां तो कहीं खिलौने बिक रहे थे, पटाखे की भी भरमार रही । इस बार घाट बहुत सुंदर सजा था धन्यवाद देना होगा स्थानीय श्रद्धालुओं का जो घाट पर पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था की थी । छठ मां का मूर्ति भी रखा गया था और इस बार तीन कतारों में वेदी बनने से घाट पर व्रती महिलाओं और उनके साथ आए श्रद्धालुओं में सहूलियत देखी गई । कुछ श्रद्धालुओं द्वारा डीजे का भी प्रबंध किया गया था जिससे काफी शोर गोल को बढ़ावा मिल रहा था ऐसे मौके पर श्रद्धालुओं को अधिक शोरगुल से बचना चाहिए डीजे वालों को यह विशेष निर्देश देना चाहिए कि वह कम आवाज में डीजे को बजाएं इसका प्रभाव बच्चों व बुजुर्गों पर ज्यादा पड़ता है । इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिखी ।

Related posts

भोजपुर:एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल 10th बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: डीडीसी ने चिरैया प्रखंड के बाराजयराम पंचायत के आवास सहायक की सेवा की समाप्त, घुस लेते वीडियो हुआ था वायरल।

rktvnews

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में वृद्धि का अनुसमर्थन।

rktvnews

जयपुर:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ज्ञान भारत मिशन की बैठक।

rktvnews

पटना:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक ने किया मोकामा एवं बाढ़ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का भ्रमण।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने नए सीएसआर दिशा-निर्देश ‘सागर सामाजिक सहयोग’ लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment