RK TV News
खबरें
Breaking News

कोरबा:माकपा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रेल विस्तार के काम को रोका : सड़क बनाने की मांग

RKTV NEWS/कोरबा(छत्तीसगढ )29 नवंबर।गेवरा-पेंड्रा रोड रेल विस्तार के लिए मड़वाढोढा एवं पुरैना गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को इतना जर्जर कर दिया गया है कि वह बरसात में पूर्ण रूप से बंद हो जायेगा। इसके विरोध में दोनों गांवों के ग्रामीणों ने माकपा के नेतृत्व में सड़क निर्माण की मांग करते हुए रेल विस्तार के काम को आज 29 नवंबर को बंद करा दिया। इस विरोध के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने बताया कि रेल विस्तार के कार्य में आम जनता की परेशानी को ध्यान में नहीं रखा जा रहा है और मुख्य मार्ग पर पुल का निर्माण इस प्रकार किया जा रहा है कि इस पुल में बरसात में पानी का भराव होगा, जिससे सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो जायेगा। छत्तीसगढ़ किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर ने मांग की है कि रेल विस्तार के कारण हुए नुकसान को ठीक किया जाए और बांकी मोंगरा से मड़वाढोढा एवं पुरैना गांव जाने वाले मुख्य मार्ग को तत्काल ठीक कराया जाए, अन्यथा रेल विस्तार के कार्य को अनिश्चित काल के लिए बंद रखा जाएगा।

Related posts

दरभंगा:बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बच्चों के बीच पाठ्य एवं क्रीड़ा सामग्री का किया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:वोटर अधिकार-यात्रा में शामिल होने सासाराम जा रहे दीपंकर भट्टाचार्य का आरा में किया गया भव्य स्वागत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित छह स्मारक डाक टिकट जारी किए।

rktvnews

बागपत:कानून-व्यवस्था से लेकर विकास योजनाओं तक गहराई से हुई समीक्षा, बागपत को प्रदेश में शीर्ष पर लाने के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: संदेश से अखगांव होते हुए कोईलवर तक नहर के बांध पर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ,प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी द्वारा द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में लोक शिकायत के 11 मामलों की सुनवाई करते हुए निवारण हेतु दिया गया निदेश।

rktvnews

Leave a Comment