RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर: समाज के वंचित वर्ग के लिए कई योजना राजग सरकार में: मंत्री हरी साहनी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 नवंबर।तरारी विधानसभा क्षेत्र में राजग नेताओ ने पूरी ताकत झोंकी है।मंगलवार को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सहार प्रखंड के सहार, खैरा, गुलजारपुर,छपरापुर, एकवारी, चौरी, धनछुहा आदि क्षेत्र में जनसम्पर्क एवं जनसभा को सम्बोधित किया। इन्होंने लोगो को संवोधित करते हुए कहा कि नीतीश सरकार में हर क्षेत्र में काम हुआ है। महिलाओं को शसक्त बनाने के लिए बिहार में पहली बार आरक्षण दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में लाखो लोगो को रोजगार दिया गया। स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारा गया। हर प्रखंड में तकनीकी विद्यालय खोले गए।स्वास्थ्य व्यवस्था में काफी सुधार हुआ। लेकिन तरारी में 9 साल से विकास अवरुद्ध है । यहां के जनप्रतिनिधि के उदासीन रवैया के कारण विकास नही हो पा रहा जबकि सरकार द्वारा कई लोक कल्याणकारी योजना चल रहा है। हम आप सबसे आग्रह करने आये है कि इस चुनाव में क्षेत्र के विकास के लिए , अमन चैन शांति के लिए , भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत को अपना मत दे।
वही बिहार सरकार के मंत्री हरि साहनी ने सहार प्रखंड के करबासिन, धौरी, लोदीपुर, अंधारी में जन सम्पर्क अभियान चलाया। इन्होंने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब राजग के सरकार में जितना सुरक्षित रहते है उतना राजद के काल में कभी नही रहे। निषाद समाज के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पहली बार मछुआरा आयोग बनाकर निषाद समाज के कल्याण के लिए योजना चलाई। कुछ लोग निषाद के नाम पर बस लोगो को जाती में बांटने की बात करते है जबकि हमलोग राजग सरकार के नेतृत्व में सबके विकास के लिए काम करते है। मैं आप सब के बीच भाजपा के उम्मीदवार विशाल प्रशांत के लिए वोट मांगने आया हूँ। इसलिए आप सब एकजुट होकर क्षेत्र के विकास एवं अपने कल्याण के लिए भाजपा उम्मीदवार विशाल प्रशांत को अपना मत दे।
वही भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, हम के जिलाध्यक्ष मुन्ना बाबा ने अपने अपने टीम के साथ जनसम्पर्क अभियान चलाया। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया ने वैश्य समाज के बीच जनसम्पर्क अभियान चलाया। तरारी एव पीरो विधानसभा के पूर्व विधायक और विकास पुरुष के नाम से चर्चित सुनील पांडेय ने भी क्षेत्र के कई गाँवों में सम्पर्क अभियान चलाया। इस बीच कई जगह जनसभा भी किया। पूर्व विधायक सुनील पांडेय का कई जगह उनके समर्थकों में जबरदस्त स्वागत किया। इन्होंने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सिर्फ काम करना जानते है। आपके हर सुख दुख में साथ खड़े रहे है। वही कुछ लोग विकास न कर बस हंगामा करना जानते है, लोगो को भिन्न भिन्न बातों से भ्रमित करते रहता है लेकिन हम हमेशा आप सब के सेवा में रहे है। आपके क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात लगे रहते है। यह चुनाव सिर्फ विशाल प्रशांत का नही है यह यहां की जनता का है जो अपना सेवक चुनेगी। आप सभी यहां विशाल प्रशांत है। मैंने बिना किसी भेदभाव का यहां के लोगो का सेवा किया है। अब मैं आप सबसे आपके बेटा विशाल प्रशांत के लिए मजदूरी मांगने आया हूँ। आप सब भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत को अपना मत देकर सदन में भेजे ताकि फिर वही खुशहाली क्षेत्र में देखने को मिले।

Related posts

19 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दरभंगा:जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का डीएम ने किया उद्घाटन।

rktvnews

मानस मंदिर आरा में तुलसी जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी में 13,480 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से की जाए कार्यवाही: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान के दिन ड्यूटी में होने पर 4 विभागों के शासकीय सेवक डाक मतपत्र से कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

Leave a Comment