RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं: जिलाधिकारी

बहीरो में झंडोतोलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 17 अगस्त। स्थानीय नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो लख के समीप अवस्थित दलित टोला में स्थापित संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर और चौहर मल की प्रतिमा के चबूतरे के पास भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार व पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की उपस्तिथि में लोक कल्याण संस्कृति मंच के अध्यक्ष देवी दयाल सेवानृवित एक्साइज सुप्रिटेंडेंट ने स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को झंडोतोलन किया।
इस अवसर पर डीएम, एसपी समेत संस्कृति मंच के सचिव सुरेंद्र यादव वार्ड सदस्य तिलक पासवान ,शिक्षक रतन पासवान,बैंक अधिकारी के के सिंह सेवानृवित बैंककर्मी धर्मराज पासवान आदि ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा की सरकार द्वारा गरीबों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है आप लोग इन योजनाओं का लाभ उठाएं। योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए बिचौलियों की शरण में नही जाएं बल्कि संबंधित सरकारी कार्यालयों से जानकारी हासिल करें। जिला प्रशासन आपको लाभान्वित कराने के लिए सदैव तत्पर है। इस दौरान तिरंगे को परेड की सलामी भी दी गई।
बाद में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान व्यास कमलेश पासवान,कुमारी जयंती,रतन जी आदि ने अपने देश भक्ति गीत की गायिकी से श्रोताओं से वाहवाही लूटी।सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल के संगीत शिक्षक बीडी ठाकुर ,नाल पर सुनील जी, बैंजो पर डब्लू जी और बैंकेट जी की जोड़ी पर कमलेश व्यास आदि ने वाद्य यंत्र बजाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मृत्युंजय,आदित्य,अनमोल, सोनू,विक्रम,चंदन आदि युवा वर्ग द्वारा सफल भूमिका निभाई गई।

Related posts

दरभंगा:प्रमण्डलीय कार्यालय परिसर में आयुक्त ने फ़हराया तिरंगा झंडा।

rktvnews

01 जुलाई 23 को होगा चिकित्सक सम्मान समारोह।

rktvnews

भोजपुर:व्यवसायी सुरक्षा आयोग का गठन हो : सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ बनाएं संस्कारवान -शिक्षा मंत्री

rktvnews

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आश्रितों को अनुग्रह राशि प्रदान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment