RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर: छठ पूजा को ले जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 नवंबर। शुक्रवार को छठ पूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी,भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक,भोजपुर के द्वारा संयुक्त रूप जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में नगर आयुक्त भोजपुर ,सिविल सर्जन,जिला परिवहन पदाधिकारी ,सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक,यातायात, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं साइबर क्राइम आदि उपस्थित रहे ।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से उनके क्षेत्र में की गई शांति समिति की बैठक की स्थिति एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु की गई तैयारी के बारे में जानकारी ली।
साथ ही जिले के शांति समिति के सदस्यों से उनके क्षेत्रों के समस्याओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की एवं उनके द्वारा दिए गए सुझावों को सुना। जिनमें मुख्यतःविद्युत की व्यवस्था,सड़क ,साफ सफाई, बैरिकेडिंग आदि से संबंधित समस्या थे।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को शांति समिति के द्वारा बताए गए समस्याओं को ससमय निष्पादन करते हुए इसका प्रतिवेदन उपलब्ध करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को घाटों पे मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने, SDRF/NDRF एवं सिविल डिफेंस बल की प्रतिनियुक्ति करने, ससमय बैरिकेडिंग करने एवं घाटों पे साफ सफाई पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया।

Related posts

केंद्रीय मंत्री तोमर की वियतनाम, ओमान, कनाडा के मंत्रियों के साथ हुई बैठकें।

rktvnews

राजस्थान:सिंधु सम्राट दाहिर सैन के 1312 वें बलिदान दिवस पर इंदौर में सिंधी संस्थाओं ने देवनानी का किया अभिनंदन।

rktvnews

भोजपुर : गणतंत्र दिवस पर फहरा तिरंगा।

rktvnews

रायपुर : विधानसभा निर्वाचन-2023 : प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए तैयारियाँ पूरी।

rktvnews

नई दिल्ली:तालीमी मेला 2025: जामिया में रौनक, रंग और रस का संगम।

rktvnews

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ‘एक वाहन एक फास्टैग’ पहल का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment