RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वीप कोषांग भोजपुर के द्वारा जिला स्तरीय फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अक्टूबर। शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी भोजपुर के निर्देशानुसार स्वीप कोषांग भोजपुर के द्वारा जिला स्तरीय फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन समाहरणालय परिसर मे कराया गया। इस मौके उप विकास आयुक्त भोजपुर,स्वीप कोषांग की नोडल अधिकारी,जिला कला और सांस्कृतिक पदाधिकारी भोजपुर ,जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति भोजपुर, जिला समन्वयक भोजपुर उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चेहरों पर रंगों के माध्यम से लोकतंत्र, मतदाता अधिकार, और “मेरा वोट – मेरा अधिकार” जैसे संदेशों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने “वोट देना हमारा अधिकार है”, “एक वोट – एक जिम्मेदारी”, “हर वोट से लोकतंत्र मज़बूत” जैसे प्रेरक संदेशों से सबको प्रभावित किया। इस कार्यक्रम में निर्णायक की की भूमिका में मनीष कुमार शिक्षक सर्वोदय उच्च स्कूल अगिआंव और राहुल पासवान राम जानकी उच्य उदवंत नगर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न महाविद्यालयों के कैंपस एम्बेसडर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 16 अगस्त 25

rktvnews

दरभंगा:बिहार राज्य आपदा संसाधन नेटवर्क की क्रियान्वयन हेतु हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:देश के ग्रामीण परिवारों के लिए ऐतिहासिक पहल है, वीबी-जी रैम जी अधिनियम, 2025” : गुंजन सिंह

rktvnews

बागपत शुगर मिल में संचालित बाल विद्यालय जूनियर हाई स्कूल व जिला सहकारी बैंक का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने नई दिल्ली में ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर शिखर सम्मेलन 2025 की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:अवैध बालू लदा 12 ट्रक, 01 ट्रैक्टर एवं 01 लोडर मशीन को किया जप्त।

rktvnews

Leave a Comment