RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

झारखंड: रांची:स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव प्राथमिकता : के. रवि कुमार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के. रवि कुमार, विधानसभा आम निर्वाचन, झारखण्ड 2024 से संबंधित निर्वाचन सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया के प्रतिनिधियों से हुए मुखातिब।

झारखंड विधानसभा चुनाव की हुई घोषणा, आदर्श आचार संहिता लागू।

रांची/झारखंड(डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)15 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इसी के साथ 15 अक्टूबर 2024 की शाम साढ़े तीन बजे से झारखंड में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने बताया है कि चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी। पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 18 और दूसरे चरण की 22 अक्टूबर को जारी होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करेगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव हमारी प्राथमिकता होगी। शहरी क्षोत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाना भी हमारी प्रथमिकता सूची में है। वह मंगलवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में मीडिया से मुखातिब थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों में तथा दूसरे चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे। पहले चरण के लिए नामांकन 25 अक्टूबर तक और दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर होगी। पहले चरण के नामांकनों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर और दूसरे चरण की स्क्रूटनी 30 अक्टूबर को होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव को लेकर नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 01 नवंबर है। पूरी चुनावी प्रक्रिया 25 नवंबर को समाप्त हो जाएगी।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान को लेकर कोई असुविधा नहीं हो, इसे लेकर व्यापक तैयारी की गयी है। चुनाव कर्मियों को इसे लेकर प्रशिक्षित भी किया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का इंतजार कम हो, इसकी भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक एप्प भी जारी करेगा, जिसके माध्यम से मतदाता मतदान केंद्रों की स्थिति, मसलन मतदान केंद्र पर कितने लोग मतदान के लिए कतार में हैं, यह जानकारी घर बैठे ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह एप्प बुजुर्ग मतदाताओं के लिए काफी लाभदायक होगा। वहीं 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को घर से मतदान की भी सुविधा रहेगी। इसके लिए उन्हें फार्म 12 डी भरना होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार में उम्मीदवार अधिकतम 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं।
पत्रकार वार्ता में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा और संदीप सिंह भी मौजूद थे।

Related posts

बागपत:सामान्य प्रेक्षक आर लथा ने किया नियंत्रण कक्ष व मीडिया सेल का निरीक्षण।

rktvnews

टिटहरी: प्रकृति की मौन चेतावनी:“जहाँ विज्ञान चूक जाता है, वहाँ टिटहरी पहले चेताती है”!

rktvnews

विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के भोजपुर आगमन पर स्वागत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बदलते दौर का उज्जैन विश्व में छोड़ेगा अनूठी छाप: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा में महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा का अनावरण, नवनिर्मित ICU का लोकार्पण और पीजी छात्रावास का शिलान्यास किया।

rktvnews

दुनिया भर में किए गए वैज्ञानिक अध्ययनों और अनुसंधानों ने योग के सकारात्मक प्रभाव को मान्यता दी है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment