
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )30 अक्टूबर। स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान में संचालित गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी के बच्चों ने बीती शाम रंगोली और दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस बीच बच्चों ने खेल के साथ साथ कला का प्रदर्शन करते हुए शानदार और मनमोहन रंगोली बनाकर सबको मंत्रमुग्ध किया, बच्चों ने मैदान के चारों ओर लगभग हजार से ऊपर दीपक जलाकर पूरे खेल मैदान को रोशनी से चकाचौंध कर दिया बाद में सभी खिलाड़ीयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईया दी साथ ही पटाखे और फूलझारियां उड़ाकर खूब जश्न मनाया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वायु सेना में चिनूक हेलीकॉप्टर को उड़ान देने वाले जांबाज़ पायलट रेवत्रा सिंह थे। उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि खेल, पढ़ाई या किसी भी क्षेत्र में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। इसके बिना आगे बढ़ना असंभव है, अंत में कार्यक्रम की समाप्ति से पहले धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अकादमी के सचिव राजीव रंजन सिंह ने कहा की इस तरह का कार्यक्रम बच्चों के बीच हमेशा होता रहेगा, मौके पर उपस्थित अकादमी के अध्यक्ष अनिल तिवारी, कोषाध्यक्ष तुर्बान सिंह, उपाध्यक्ष आशीष कुमार केसरी, मुख्य सलाहकार सिम्मी कुमारी, सीमा कुमारी, अंशु कुमारी, शशि भूषण सिंह, तीरंदाजी अकादमी के कोच नीरज कुमार सिंह, मजहर खान,राहुल सिंह समेत सैकड़ों खिलाड़ी व खेल प्रेमी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
