RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

महिला हेल्प डेस्क पर सेमिनार का आयोजन।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 06 जून। भोजपुर जिला के भोजपुर एसपी कार्यालय के सभागार मे महिला हेल्प डेस्क पर एक सेमिनार का आयोजन भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सेमिनार में जिले के हर थाने के महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे। सेमिनार में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार, ट्रेनी डीएसपी काजल गुप्ता, मुख्यालय डीएसपी, महिला हेल्प डेस्क शाहपुर की प्रभारी पूनम कुमारी समेत अनेक पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि हर थाना मे महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की शिकायत सुनने से लेकर उनकी काउंसलिंग करने तक की व्यवस्था है। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी न केवल एफ आई आर दर्ज कराने मैं उनकी मदद करेंगे बल्कि उनकी शिकायत से जुड़ी संस्थाओं और सरकारी सुविधाओं तक की जानकारी देंगी। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। थानों में महिला हेल्प डेस्क खुल जाने से महिलाएं बिना संकोच और निर्भीक होकर अपनी समस्याएं बता सकेंगी। महिला एवं बच्चियों के हित के लिए यह एक अच्छी पहल है। महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं को घरेलू माहौल देने का प्रयास किया जाएगा। महिलाएं निसंकोच होकर अपनी समस्याओं को महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मी से बता सकेंगी। कार्यालयों में प्रताड़ना की शिकार कामकाजी महिलायें अपनी शिकायत महिला हेल्प डेस्क पर निसंकोच कर सकती हैं। महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाएं थाना में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

Related posts

आदर्श शिक्षक: धर्मदेव सिंह

rktvnews

गिरिडीह:उच्च विद्यालय पचम्बा के खेल मैदान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रो पूनम कुमारी एसबी कॉलेज आरा की बनी प्रभारी प्राचार्या!कॉलेज का विकास और छात्र हित मेरी प्राथमिकता:प्राचार्या पूनम कुमारी

rktvnews

आईएनएस सुनयना (आईओएस सागर) एक महीने के सफल दौरे के बाद कोच्चि लौटा।

rktvnews

21 जून 2024 को 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह।

rktvnews

Leave a Comment