RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 अक्टूबर। आज 28 अक्टूबर को आरा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई की पकड़े गए संदिग्ध की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से चोरी किए गए चार मोबाइल फोन को बरामद किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुनील कुमार पिता वकील साहब ग्राम बक्सरहा थाना इटाढदी जिला बक्सर है बताता जा रहा है।इस संबंध में जीआरपी द्वारा कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
