RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मध्यप्रदेश: भोपाल:भारतीय ज्ञान परंपरा में कविता जन्म जन्मांतर यात्रा करके परिष्कृत होते चलती है: सुरेश पटवा

“श्रवण कुमार की परंपरा को सतत् जीवित रखने वाले साहित्यकार हैं श्री बिहारी लाल सोनी ‘अनुज’- डॉक्टर मोहन तिवारी आनंद

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)28 अक्टूबर।भारतीय साहित्य कला परिषद भोपाल के तत्वाधान में साहित्यकारों के बीच वार्षिक कविता भंडारा के नाम से प्रसिद्ध काव्य गोष्ठी नगर के वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश पटवा की अध्यक्षता, तुलसी सहायता अकादमी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मोहन तिवारी आनंद के मुख्य आतिथ्य और अशोक धमेनिया के सारस्वत आतिथ्य में कवि बिहारी लाल सोनी ‘अनुज’ के अरेरा कॉलोनी स्थित निज निवास में सम्पन्न हुई।
अध्यक्ष की आसंदी से बोलते हुए सुरेश पटवा ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में कविता जन्म जन्मांतर यात्रा करके परिष्कृत होती चलती है। इसीलिए वैदिक काव्य साहित्य पीढ़ियों के साथ उपनिषदों, फिर महाकाव्य में बदल जाता है। डॉक्टर मोहन तिवारी आनंद ने स्व बाबूलाल सोनी की स्मृति में विगत 34 वर्षों से उनके पुत्र बिहारी लाल सोनी द्वारा लगातार आयोजित वार्षिक काव्य गोष्ठी की भूरि-भूरि सराहना की। अशोक धमेनिया ने कहा कि छन्द बद्ध कविता की विशेषता है कि वह सुनने वालों के मन में सीधी उतरती है।
काव्य गोष्ठी प्रारंभ होने के पूर्व बिहारी लाल सोनी संस्थापक भारतीय साहित्य एवं कला परिषद भोपाल ने परिषद का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विगत 35 वर्षों से श्री बिहारी लाल सोनी अनुज और उनका परिवार अपनी पूज्य माता जी और पिता जी की स्मृति में काव्य गोष्ठियों का आयोजन करते आ रहे हैं । भोपाल शहर तथा शहर के बाहर सीहोर विदिशा, इटारसी, होशंगाबाद आदि नगरों के साहित्यकार इस गोष्ठी में भाग्य लेने आते हैं। इस गोष्ठी में चालीस से अधिक कवियों ने अपनी – अपनी चुनिंदा रचनाओं का पाठ किया जिनमें अधिकांश कविताएं माता-पिता की आदर्श भावनाओं पर केंद्रित रहीं और कुछ साहित्यकारों ने आने वाले पावन पर्व दिवाली पर केन्द्रित रचनाओं का पाठ किया जिन्हें तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहनाएं मिलीं। कुमारी गुंजन सोनी ने अपनी मधुर आवाज में सुरीली चार कविताओं का पाठ किया ।
तीनों मंचस्थ अतिथियों ने उत्तम रचनाएं सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। काव्य गोष्ठी में नगर के गणमान्य कवियों ने रचना पाठ किया। संचालन सीहोर के युवा कवि आदित्य हरि गुप्ता ने किया। आभार मितेश सोनी ने व्यक्त किया। इस सालाना गोष्ठी में मदन तन्हाई, रश्मि मिश्रा, लक्ष्मी कांत जवने, शरद व्यास, अशोक तिवारी अमन, विश्वनाथ शर्मा, व्ही के श्रीवास्तव, चंद्र भान सिंह चंदर, शिव कुमार दीवान, कैलाश मेश्राम, सत्य देव सत्य, प्रियंका श्रीवास्तव, प्रेम चंद गुप्ता, कमलेश नूर, डॉक्टर वंदना मिश्रा, अरविंद मिश्रा, सूर्या प्रकाश अस्थाना, हरिओम श्रीवास्तव, सरोज लता सोनी, कैलाश आज़मी, डॉक्टर मीनू पांडे के अलावा अन्य कवियों ने दोपहर दो बजे से रात्रि आठ बजे तक काव्यपाठ से समाँ बांध रखा।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, कश्मीर में अब अलगाववाद इतिहास बनकर रह गया है।

rktvnews

गढ़वा:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ, जागरूकता अभियान।

rktvnews

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने हितधारकों की 13वीं बैठक आयोजित की

rktvnews

गिरीडीह:आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

नवादा डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से वृद्ध मतदाताओं को किया सम्मानित।

rktvnews

स्वचालित परीक्षण स्टेशनों के माध्यम से परिवहन वाहनों के अनिवार्य परीक्षण की तिथि बढ़ाने की अधिसूचना जारी, अब अनिवार्य परीक्षण की तिथि 1 अक्टूबर, 2024 अधिसूचित की गई है।

rktvnews

Leave a Comment