RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर:महर्षि विश्वामित्र की मूर्ति स्थापना को ले कुल सचिव ने बक्सर के एमवी कॉलेज का किया दौरा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अक्टूबर। बुधवार को महर्षि विश्वामित्र की मूर्ति स्थापना को लेकर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार ने एम भी कॉलेज बक्सर का दौरा किया। बताते चले की एम भी कॉलेज बक्सर में महर्षि विश्वमित्र की मूर्ति स्थापना हेतु लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिसके लिए आज कुल सचिव के आगमन पर कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यक बैठक प्रभारी प्राचार्य प्रो सुभाष पाठक की अध्यक्षता में हुई। प्राचार्य द्वारा कुल सचिव को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कुलसचिव ने अपने संबोधन में पवित्र ऐतिहासिक और तपोभूमि की भूरी भूरी प्रशंसा की और बताया कि यह मेरी भी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। मूर्ति स्थापना के लिए किया गया प्रयास सराहनीय है।भव्यता के साथ मूर्ति स्थापित हो।अभी बक्सर में कहीं भी मूर्ति स्थापित नहीं है।पहला श्रेय कॉलेज को मिलेगा जो गौरव की बात है। महर्षि विश्वामित्र को सम्मान देने में कॉलेज की अग्रणी भूमिका ऐतिहासिक होगी। 5 फीट की व्हाइट संगमरमर की मूर्ति राजस्थान के जयपुर से निर्मित है जिसे स्थापित होना है।इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो सूबास पाठक प्रो सुजीत कुमार प्रो राकेश त्रिपाठी प्रो छाया प्रो बीरेन्द्र डॉ अमित मिश्र डॉ अरबिंद सिंह कन्हैया प्रसाद दया शंकर त्रिपाठी चिन्मय प्रकाश प्रो श्वेताप्रकाश शैलेन्द्र पाठक इत्यादि मौजूद रहे।

Related posts

पानी, बिजली, मौसमी बीमारियों की स्थिति, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित!जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुआ राजस्थान मिशन 2030 विषय पर ऑनलाईन संवेदीकरण कार्यक्रम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

सारण:10 नवनियोजित महिला पर्यवेक्षिकाओं को जिलाधिकारी ने वितरित किया नियोजन पत्र।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरावती, आंध्र प्रदेश में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

देहरादून:कस्तूरी संगठन द्वारा आयोजित कस्तूरी विंटर कौथिग 2024′ का हुआ भव्य शुभारंभ।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना क्रियान्वयन की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment