RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

उत्तराखंड: राज्यपाल से वेट लिफ्टर मोहम्मद कैफ ने की शिष्टाचार भेंट।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)24 अक्टूबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में वेट लिफ्टर मोहम्मद कैफ ने शिष्टाचार भेंट की। मोहम्मद कैफ ने राज्यपाल को अवगत कराया कि उन्होंने अल्टिन बातिर वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप-2024 में 90 किलोग्राम भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक और विश्व ट्रॉफी जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। यह चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार हुआ है कि भारत ने समग्र ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
राज्यपाल ने मोहम्मद कैफ की उपलब्धियों के लिए उनकी सराहना की और उन्हें देश पर प्रदेश का नाम रोशन करने पर बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए गर्व की बात है कि मोहम्मद कैफ जैसे होनहार युवा अपने लक्ष्य को पाने के लिए दृढ़ निश्चयी और समर्पित हैं।
मोहम्मद कैफ ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र हैं, और राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को उनके समर्थन के लिए भी बधाई दी। इसके साथ ही राज्यपाल ने समाज से आग्रह किया कि वे ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रायोजन में योगदान दें, ताकि भविष्य में और भी ऐसे युवा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में गंगा निरोधक कटाव कार्य का शुभारंभ किया।

rktvnews

राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने गरीब मरीजों के बीच फल बाटकर राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिवस की मनाई खुशियां।

rktvnews

“दुनिया से सीखें, लेकिन भारत के लिए समाधान तैयार करें”

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ को मिला पहला राष्ट्रीय राजमार्ग टनल : सिर्फ 12 महीनों में निर्माण कार्य पूरा, विकास की राह में ऐतिहासिक उपलब्धि।

rktvnews

भोजपुर:30 अप्रैल को सम्पूर्ण विश्व में निकलेगी स्ववेंद यात्रा।

rktvnews

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आरा के बाम पाली मे प्रभातफेरी निकाली गई।

rktvnews

Leave a Comment