RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

पानी, बिजली, मौसमी बीमारियों की स्थिति, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित!जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुआ राजस्थान मिशन 2030 विषय पर ऑनलाईन संवेदीकरण कार्यक्रम।

हनुमानगढ़/राजस्थान 11 सितंबर। जिला कलक्टर रूक्मणि रियार की अध्यक्षता में सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिले में पानी, बिजली, मौसमी बीमारियों की स्थिति, राजस्थान मिशन 2030 पर ऑनलाईन संवेदनीकरण कार्यक्रम, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभागवार फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान मिशन 2030 अभियान के अंतर्गत हितधारकों के साथ बैठको की प्रगति की समीक्षा की तथा डोर टू डोर सर्वे के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीपीओ डॉ. ममता बिश्नोई ने राजस्थान मिशन 2030, जिले के संबंध में बजट घोषणाओं और फ्लेगशिप योजनाओं के संबंध में प्रगति को पीपीटी माध्यम से बताया।
जिला कलक्टर ने राजस्थान मिशन 2030 कि प्रगति के लिए कहा कि 15 सितंबर तक का समय है, अपने अपने विभागों का रिव्यू ले तथा सर्वेयर द्वारा किए जा रहे कार्यों कि मॉनिटरिंग करे। जिला कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण सुझाव पर जोर देते हुए कहा कि विभागों के विशेषज्ञों से भी फार्म भरवाए क्योंकि इन्हीं सुझावों के आधार पर राज्य सरकार एक्शन लेगी। सभी संबंधित अधिकारियों को 15 सितंबर तक दस्तावेज़ जयपुर भिजवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों तथा ऑनलाइन वीसी के माध्यम से जुड़े सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से बजट से संबंधित लंबित कार्य को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम राजस्थान मिशन 2030 अभियान के संबंध में जिला स्तरीय ऑनलाइन सेंसटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर रूक्मणि रियार ने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान की दिशा में तैयार होने वाले विजन डॉक्यूमेंट 2030 के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के कार्मिकों, हितधारकों एवं नागरिकों से परामर्श एवं सुझाव प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि मिशन 2030 अभियान के क्रियान्वन के लिए जिले के नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। विभिन्न विभागों के अधीनस्थ अधिकारी-कार्मिक, हितधारक एवं वीसी के माध्यम से समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी/कार्मिक जुड़े।
दिशा बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों की समीक्षा कर बकाया कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, आरएसआरडीसी, कृषि विभागों के साथ ही जेजेएम में पाइपलाइन और सड़क से सबंधित कार्यों को शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए। नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में पानी, बिजली की सुचारू रूप से व्यवस्थाओं के लिए विभागों को सक्रियता और प्राथमिकता के साथ कार्य करने को कहा। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि संपर्क पोर्टल के माध्यम से शिकायतों का स्वतः लेवल अप हो रहा है, जिला स्तरीय अधिकारी अपने विभाग के अधिकारियों को उनके स्तर पर ही निस्तारित करने को पाबंद करे।
डॉ. ममता बिश्नोई ने फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जैसे कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, निशुल्क जांच योजना, निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, एक रुपए किलो गेहूं, निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना, मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना, मुख्यमंत्री वृद्धाजन/विशेष योग्यजन पेंशन योजना, पालनहार, अनुप्रति कोचिंग योजना, कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना, इंदिरा रसोई योजना, किसान मित्र ऊर्जा योजना तथा जन सूचना पोर्टल इत्यादि के बारे में जानकारी दी और इन योजनाओं से संबंधित जिले कि उपलब्धियों को बताया ।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कपिल कुमार यादव, एडिशनल एसपी बी एल मीणा, सीईओ सुनीता चौधरी, आईएएस प्रोबेशनर प्रीतम जाखड़, आरएए अशोक असीजा, हनुमानगढ़ एसडीएम दिव्या, डीएफओ वीरेंद्र जोरा, सहायक निदेशक विक्रम सिंह, उद्योग महाप्रबंधक हरीश मित्तल, पीडब्ल्यूडी एसई अनिल अग्रवाल, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ. सूचीस्मृति चटर्जी, उद्यान विभाग सहायक निदेशक साहब राम गोदारा, डीटीओ संजीव चौधरी, नगर परिषद आयुक्त शैलेंद्र गोदारा, डीईओ हंसराज जाजेवाल, आईसीडीएस उपनिदेशक प्रवेश सोलंकी, डीओआईटी संयुक्त निदेशक योगेंद्र कुमार, एसीईओ सुनील छाबड़ा, पीएचईडी एसई राममूर्ति चौधरी, सिंचाई विभाग एसई शिवचरण रेगर, सीएमएचओ डॉ. ओपी चाहर, पीएमओ डॉ. मुकेश पोटलिया सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मसूरी के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में श्रीलंका के समाजवादी गणराज्य के सिविल सेवकों के लिए दूसरा क्षमता निर्माण कार्यक्रम आज से शुरू हुआ।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत ई-लॉटरी द्वारा कृषको का हुआ चयन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार के बेगुसराय में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम cVIGIL एप के माध्यम से दर्ज करें आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में छोटी बड़ी सभी आकांक्षाओं को किया जा रहा दर्ज।

rktvnews

शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने सहित पाँच सूत्री मांगों के समर्थन में जाप कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम।

rktvnews

Leave a Comment