RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बिहार:भोजपुर: एसीएमओ डा के एन सिन्हा की अध्यक्षता में लिंफेटिक फाइलेरिऐसीस पर कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अक्टूबर। बुधवार को आरा,सदर अस्पताल कैंपस के जीएनएम भवन में स्थित जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय के सभागार में एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसीएमओ भोजपुर, सह जिला वेक्टर पदाधिकारी डॉ के एन सिन्हा ने की ।इस बैठक में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा BCM या BHM भाग लिए। यह कार्यक्रम फाईलेरिया उन्मूलन के लिए हुआ, जिसमें लिंफेटिक फाइलेरिऐसीस के बारे में चर्चा की गई। इसके लिए लाइम लिस्टिंग की समीक्षात्मक व्याख्या की गई। विदित हो कि माननीय स्वास्थ्य मंत्री का आह्वाहन है कि 2025 तक फाईलेरिया द्वारा जनित हाइड्रोसील से मुक्त करना है बिहार राज्य को। इसी आह्वान के तहत यह कार्यक्रम जोर शोर से चल रहा है।इसके अलावा परिवार कल्याण कंट्रोल कार्यक्रम के तहत पुरुष नसबंदी पर भी चर्चा हुई ।परिवार कल्याण कंट्रोल के हर विधि में उपलब्धि हासिल करनी है। तथा गर्भवती माता के मृत्यु के कारणों पर,अन्य राज्य और केंद्रीय प्रोग्राम के बारे में भी चर्चा हुई।
इस कार्यक्रम में वीडीसी ओअमित पटेलजी, पिरामल के हिमांशु जी तथा विभाग की कुमारी प्रियंका ,सद्दाम जी ,सुधीर जी ,पंकज जी के साथ कई कर्मचारी गण आदि भी उपस्थित थे।

Related posts

ब्रह्मपुर धाम में भक्तों की उमड़ी भीड़।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

rktvnews

देवघर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उप विकास आयुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी ने जल महोत्सव पखवाड़ा का किया शुभारंभ।

rktvnews

बिहार:राजभवन में भोजपुरिया कैलेंडर का भव्य लोकार्पण, राज्यपाल करेंगे अनावरण।

rktvnews

रेलवे हमारी अर्थव्यवस्था और पहचान का हिस्सा है: राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment