RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना क्रियान्वयन की समीक्षा।

वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने तथा वर्ष 2026-27 के लिये योजनाओं के चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने का निदेश।

RKTV NEWS/छपरा(सारण)07 फरवरी।जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
सभी संबंधित नगर निकायों में इस योजना का क्रियान्वयन बुडको द्वारा किया जा रहा है।
परियोजना निदेशक बुडको द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024-25 में जिला के सभी शहरी नगर निकायों को मिलाकर कुल 48 योजनाएं ली गई हैं जिनमें से 29 योजनाओं का कार्य पूरा कर लिया गया है। 2 योजनाओं का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है तथा शेष योजनाओं का कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है। वर्ष 2025-26 में सभी नगर निकायों को मिलाकर कुल 89 योजनाएं ली गई हैं। इनमें से 88 योजनाओं में प्रशासनिक स्वीकृति के आधार पर निविदा का निष्पादन किया गया है। 57 योजनाओं में इकरारनामा किया गया है जिनमें से 7 योजनाओं का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।
जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं का कार्य निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराने का निदेश दिया। जिन योजनाओं के क्रियान्वयन में जमीन अतिक्रमण के कारण विलंब हो रहा है, ऐसे सभी स्थलों पर संबंधित अंचल एवं नगर निकाय को अविलंब मापी कराकर योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का स्पष्ट निदेश दिया गया।
वर्ष 2026-27 के लिए योजनाओं के चयन को लेकर निर्धारित प्रक्रिया को इस माह के अंत तक पूरा करने का निदेश दिया गया ताकि अगले माह में निविदा की प्रक्रिया को पूरा कर कार्य प्रारंभ कराया जा सके।
बैठक में उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त छपरा, परियोजना निदेशक बुडको, विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को ले की बैठक।

rktvnews

शेमारू एंटरटेनमेंट इस वैलेंटाइन सीज़न लेकर आ रहा है अपनी ओरिजिनल वेब सीरीज़ ‘दिल धोखा और डिज़ायर’

rktvnews

एमपी बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी मिलेंगे लैपटॉप : मुख्यमंत्री

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिता का सुभाष चंद्र बोस इनडोर स्टेडियम में किया शुभारंभ।

rktvnews

जयपुर में हिमालयन काले भालुओं की नई जोड़ी आकर्षण का केंद्र,वन मंत्री ने एनक्लोजर का उद्घाटन कर किया लोकार्पण।

rktvnews

किसने और क्यों गिराया सामुदायिक भवन?

rktvnews

Leave a Comment