RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:गोपालगंज:पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैंप का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/गोपालगंज(बिहार)23 अक्टूबर।आज गोपालगंज में पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैंप का शुभारंभ किया गया।
जिला पदाधिकारी गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच के कर कमलों द्वारा इसका शुभारंभ आज 23 अक्टूबर को कौशल विकास केंद्र ,समाहरणालय परिसर में किया गया।
इसअवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पासपोर्ट आपके द्वार के तहत बिहार के गोपालगंज में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए 23 से 25 अक्टूबर, 2024 तक गोपालगंज में पासपोर्ट सेवा कैम्प का आयोजन विदेश मंत्रालय भारत सरकार, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना और जिला प्रशासन गोपालगंज के संयुक्त तत्वाधान में शुभारंभ किया गया है।
इस अवसर पर जिला सामान्य शाखा प्रभारी प्रशांत अभिषेक ,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार, मीडिया के पत्रकार बंधु, पासपोर्ट कार्यालय पटना से डिप्टी पासपोर्ट ऑफिसर मो० रियाज नाजमी पूरे टीम एवं पासपोर्ट वैन के साथ और पासपोर्ट के आवेदन करता आदि मौजूद रहे।
इस परियोजना का उद्देश्य आवेदकों को पासपोर्ट आवेदन जमा करने संबंधी सुविधा उनके निवास स्थान के नजदीक उपलब्ध कराना है। इसी परियोजना को आगे बढ़ाते हुए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी, 2024 को अत्याधुनिक सुविधायुक्त वातानुकुलित “पासपोर्ट मोबाईल वैन” क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना को उपलब्ध कराया गया है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा पासपोर्ट आवेदन के लिए आए हुए अभ्यर्थियों से बात की गई जिसमें उन्होंने जिलाधिकारी के पूछने पर बताया कि इस प्रकार की सुविधा जिले में पहली बार दी जा रही है। पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए यह बहुत लाभकारी है। जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आगे भी इस प्रकार के कैंप गोपालगंज जिले में लगाए जाते रहेंगे।
इस कैम्प में नये (Fresh) एवं पुनर्निगमन (Re-issue) पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
इस कैम्प के लिए प्रतिदिन 50 अप्वाइंटमेंट स्लॉट जारी किए जाएंगे। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन तथा अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे वेबसाइट www.passportindia.gov.in को देखें। आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन भरकर निर्धारित शुल्क जमाकर पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैंप, गोपालगंज के लिए अप्वाइंटमेंट लेना होगा एवं लिए गए नियत दिन, समय एवं स्थान पर आवश्यक कागजातों की मूलप्रति एवं इन सभी की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लेकर फोटो, उँगलियों के निशान एवं आवेदन तथा मूल प्रमाणपत्रों की जांच हेतु सशरीर उपस्थित होना होगा। जरूरी कागजात संबंधी जानकारी के लिए आवेदक उपरोक्त वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। इस कैम्प में पीसीसी हेतु आवेदन, किसी कारण अथवा प्रमाणपत्र हेतु रोके गए आवेदन एवं बिना पूर्व में ऑनलाईन समय लिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
पासपोर्ट के आवेदन के लिए एड्रेस प्रूफ हेतु कुल 12 डॉक्यूमेंट मान्य हैं ,जिसमें मुख्य रूप से बिजली बिल ,टेलीफोन बिल, वॉटर बिल ,आधार कार्ड, रेंट एग्रीमेंट, फोटो युक्त पासबुक ,गैस कनेक्शन, वोटर आईडी, इनकम टैक्स एसेसमेंट, सर्टिफिकेट फॉर एंप्लॉयर कंपनी ऑन लेटर हेड आदि मान्य है। 18 वर्ष से कम उम्र के आवेदकों के लिए माता-पिता का पासपोर्ट मान्य होगा। वहीं जन्म प्रमाण पत्र के लिए वोटर आईडी पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस दसवीं के सर्टिफिकेट जन्म प्रमाण पत्र एलआईसी की पॉलिसी आदि मान्य होगी।
पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन में अपलोड सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ आवेदक को कैंप में उपस्थित होना होगा। डिप्टी पासपोर्ट अधिकारी द्वारा बताया गया कि इमीग्रेशन चेक नॉट रिक्वायर्ड के लिए आवेदक की न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। इमीग्रेशन चेक रिक्वायर्ड के लिए योग्यता की बाध्यता नहीं है। जिले वासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कैंप का लाभ लेकर पासपोर्ट बनवाने में सुलभता प्राप्त करें।

Related posts

नारनौल:जिला स्तरीय मलेरिया समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात की।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम की 2530.33 करोड़ रुपए की लागत की 189 योजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

पटना: अनिल कुमार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक के रूप में पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

भोपाल:अटलजी भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

हरियाणा की 15वीं विधानसभा के सदस्यों के लिए दिशानिर्धारण कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment