RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

डीसी ने सुनी नागरिकों की समस्याएं!व्यक्तिगत रुचि ले शिकायतों को दूर करें अधिकारी:मोनिका गुप्ता

महेंद्रगढ/हरियाणा 12 सितंबर। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में लगे कैंप कार्यालय में 70 लोगों की समस्या सुनी। इनमें से ज्यादातर का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष को अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर मिलने वाली हर शिकायत को अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर दूर करें। शिकायतों के बारे में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से जानकारी लेते रहे ताकि अविलंब समस्या का समाधान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायत का मौका मुआयना करने के बाद उसकी रिपोर्ट मुझे भिजवाना सुनिश्चित करें।

नागरिकों की समस्याएं सुनती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से कार्य के लिए आने वाले नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।
अगर अधिकारी लोगों के साथ कनेक्ट रहेंगे तो उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कर पाएंगे। अगर हम उनके कार्य जल्द से जल्द करेंगे तो कार्यालयों में भी अनावश्यक भीड़ नहीं आएगी।
इस मौके पर जमीनी विवाद से संबंधित समस्याएं, रास्तों व नालियों की समस्याएं, बीपीएल राशन कार्डो से संबंधित व कब्जे संबंधित,पेंशन बनवाने संबंधित समस्याएं सुनी। इन सभी को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार मदन लाल शर्मा, बीडीपीओ निशा तंवर, नगर पालिका सचिव प्रदीप, सुपरिटेंडेंट सुदेश पूनिया, मत्स्य अधिकारी सोमदत्त,कृषि विभाग से गजानंद, एसईपीओ प्रवीन कुमार,जिला समाज कल्याण विभाग से सहायक सुनील गुप्ता, डीसी पी ए सुनील,परिवाद लिपिक रामपाल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर : अंग्रेजी शराब बरामद! अभियुक्त फरार ।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

प्रमण्डलीय आयुक्त की अध्यक्षता में बस पड़ाव सुरक्षित जमा निर्धारण समिति तथा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की हुई बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न, लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:अभाविप एस.बी.कालेज के अध्यक्ष बने धीरज और कॉलेज मंत्री का दायित्व अनिश को, मनाया गया अभिनंदन समारोह।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment