RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यटन

मध्यप्रदेश: 26 जुलाई से प्राकृतिक प्रेमियों के लिए चलेगी पातालपानी- कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन, बुकिंग शुरू।

उज्जैन/मध्यप्रदेश(अविनाश चतुर्वेदी)24 जुलाई। रेल प्रशासन प्रकृति की हसीन वादियों को निहारने का शौक रखने वाले प्रकृति प्रेमियों के लिए पातालपानी-कालाकुंड हरिटेज ट्रेन का संचालन 26 जुलाई से शुरू करेगा।
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग को देखते हुए प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन हर शनिवार- रविवार चलाई जाएगी। हालांकि, पातालपानी रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को सडक़ मार्ग से ही जाना होगा। ट्रेन की यह यात्रा इंदौर के समीप महू तहसील के घने जंगलों, ऊंची-नीची पहाडिय़ों, झरनों और पक्षियों की चहचहाहट के बीच से गुजरती है जिससे यात्रियों को अद्भुत अनुभव मिलता है, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि ट्रेन संख्या 52965 पातालपानी-कालाकुंड ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चलकर 1.05 बजे कालाकुंड पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 52966 कालाकुंड-पातालपानी ट्रेन कालाकुंड से दोपहर 3.34 बजे चलकर शाम 4.30 बजे पातालपानी पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में दो एसी चेयरकार सी-१ व सी-2 एवं तीन नॉन एसी चेयरकार डी-1, डी-2 और डी-3 रहेंगे। हेरिटेज ट्रेन में आने-जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होगा।
इस ट्रेन के एक साइड के लिए एसी चेयरकार का किराया 265 रुपए होगा, वहीं नॉन एसी चेयरकार का टिकट 20 रुपए प्रति पैसेंजर रहेगा।

ऐसे करें बुकिंग

पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की बुकिंग 24 जुलाई से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू।

Related posts

भोपाल:जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए 16,720 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति,पटना द्वारा भोजपुर में चल रहे एचआईवी एड्स कार्यक्रम की कि गई समीक्षा।

rktvnews

उत्तराखंड: चार धाम यात्रियों के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण टनल को जिला प्रशासन ने अस्थायी रूप से खोल दिया।

rktvnews

उज्जैन:नानाखेड़ा स्टेडियम में 50 करोड़ रुपए की लागत से एस्ट्रो टर्फ और पेवीलियन बनाए जाएंगे:मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:श्रेष्ठ कर्मों और व्यवहार से पहचान बनाई स्व. रामदयाल प्रजापति ने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक भव्य समारोह में प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का औपचारिक उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment