RK TV News
खबरें
Breaking Newsमानवता

भोजपुर:अज्ञात लावारिश का किया दाह संस्कार।

आरा/भोजपुर 23 दिसंबर।मदर टेरेसा सेवाकर्मी भोजपुर आरा एवं संत रविदास जनसेवा संगठन भोजपुर आरा के सयुक्त तत्वाधान में गांगी मोक्षधाम आरा शमशान घाट पर सदर अस्पताल आरा मेडीकल वार्ड में ईलाजरत एक हिन्दु अज्ञात लवारिस शव का विधिवत तरिके से पुरे रीतीरिवाज के साथ दाह संस्कार करवाया गया।
अमरदीप कुमार जय ने बताया की टीम मदर टेरेसा सेवाकर्मी भोजपुर आरा द्वारा मार्च 23 से लेकर अब तक कुल 68अज्ञात लवारिस शवो को मानव मोक्ष दिलवाया गया है। जिनमें हिन्दु एवं मुसलमान शव भी शामिल है जो अभी तक कुल 2मुसलमान शवो को बस पड़ाव आरा कब्रिस्तान में सपुर्दे खाक करवाकर अज्ञात मुसलमानो के शवो को मिट्टी नसिब करवाया गया मुसलमान मौलाना के देखरेख में नमाज अदा कर फातमा पढ़वाकर।
आगे अमरदीप कुमार जय ने बताया की अज्ञात शवो को संस्था द्वारा मानव मोक्ष दिलाने से पूर्व देनेवाले का पुरा बयान लिया जाता है साथ ही उनके वरिय अधिकारियो द्वारा अनुशंसा पत्र भी माँगा जाता है तथा शव के संबंधी पुरा हुलिया जायजा लिया जाता है समाजिक कार्यकर्ता अमरदीप कुमार जय द्वारा शव के पहचान हेतु सोशल मीडिया में वाटसप ग्रुप में डाला जाता हैं। इसके पश्चात 72घंटे के अवधी उपरांत शव को दाह संस्कार करने की प्रक्रिया अपनाई जाती हैं। इसमें सदर अस्पताल के लीपिक सत्यप्रकाश, उमाशंकर, लेखापाल अमरनाथ,शंकर दयाल सिंह कुशवाहा, जेई नगर परिषद जगदिशपुर रौशन पांडेय, शिक्षक अजय जैन, समाजिक कार्यकर्ता रवि सुंदर दास जैन, मेजर विकास सिंह तथा अज्ञात लवारिस शव का दाह संस्कार में भोला राम एवं सुरज भोट ने सेवादार के रूप में कार्य किया।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. शास्त्री को जयंती पर किया नमन।

rktvnews

नगर पंचायत शाहपुर में सफाई को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 जनवरी 25

rktvnews

नई दिल्ली :आईआईएफटी ने डब्ल्यूटीओ चेयर प्रोग्राम के एशियाई और अफ्रीकी अध्यक्षों का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया।

rktvnews

नाद के साधक: “बाबू ललन जी” की “मृदंग यात्रा”

rktvnews

पटना:आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के युग में यौवन को प्राप्त हुई हिन्दी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment